Box Office Collection: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की कमाई में आया उछाल, फिर भी 'सैयारा' से हैं पीछे

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का मुकाबला सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' से चल रहा है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं और इनके शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने आने लगे हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर चल रही प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ट्रेड एनालिस्ट Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' ने दूसरे दिन ₹7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹14.75 करोड़ हो गया है। हालांकि, फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी थीं, लेकिन रिलीज के पहले दिन यह दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई थी जितनी अपेक्षा थी। फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। इसकी वजह सैयारा भी है। क्योंकि वीकेंड में एक बार फिर सैयारा की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

Box Office Collection

वहीं, 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ रिलीज हुई 'धड़क 2' की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म ने दूसरे दिन ₹3.75 करोड़ की कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट बताती है कि 'धड़क 2' का कुल कलेक्शन दो दिनों में ₹7.25 करोड़ तक पहुंचा है। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी 'धड़क 2' कमाई के मामले में 'सन ऑफ सरदार 2' से काफी पीछे नजर आई है।

सन ऑफ सरदार के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इतना ही नहीं, फिल्म को हिट कैटेगरी का दर्जा भी मिला था। हालांकि क्रिटिक्स से इस बार अच्छा रिस्पॉन्स फिल्म को नहीं मिला है। यही कारण है कि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही गिरा हुआ है। मेकर्स को ऐसी उम्मीद है कि वीकेंड में ये कलेक्शन उठेगा। लेकिन इसमें भी फिल्म निराश करती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+