'सुशांत की हुई थी हत्या, बदली गई रिपोर्ट' सलमान खान की एक्स सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Somy Ali On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कई इंटरव्यू के दौरान सलमान खान पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बड़ा बयान दिया है।

सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत के बाद अब तक ये खुलासा नहीं हुआ कि उन्होंने सच में सुसाइड किया था या ये एक सोची समझी साजिश थी। लेकिन जब इस बारे में सोमी अली से पूछा गया कि एक्टर की हुई मौत पर वह क्या कहना चाहती हैं, तो उन्होंने दावा किया कि ये एक मर्डर था।

Somy Ali

सोमी अली ने रेडिट पर हुए आस्क मी एनिथिंग सेशन में कहा कि, 'उनकी हत्या की गई थी लेकिन इसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया। एम्स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता से पुछिए, जिन्होंने एक्टर की रिपोर्ट में बदलाव किया था। उनसे पुछिए आखिर उन्होंने क्यों और किसके कहने पर ऐसा किया था।'

इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने कहा था कि वह बहुत हैरान हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया। उन्हें पहली बार सुनकर यकीन नहीं हुआ कि सुशांत कभी सुसाइड भी कर सकते हैं। वह ये यकीन नहीं कर पा रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सलमान खान को लेकर खुलासे किए और कहा कि उनकी वजह से वह कभी इंडस्ट्री में वापस नहीं लौटी, क्योंकि सलमान कभी उन्हें बढ़ने ही नहीं देते।

बता दें कि, सोमी अली और सलमान खान ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। एक्ट्रेस की मानें तो ये रिश्ता तब टूटा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में उन्हें पता चला था। इसके बाद सोमी अली ने सलमान से सारे रिश्ते पलभर में खत्म कर बॉलीवुड से दूरी बना ली थी, और वह विदेश में शिफ्ट हो गईं। एक्ट्रेस का कहना है कि इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे लेकिन उन्होंने वापस नहीं लौटने का फैसला कर लिया था। अब वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

ये भी पढ़ें: Somy Ali का चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान के पिता सलीम ने किया उनकी मां का शोषण, बोलीं-कैटरीना कैफ भी..'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+