'मेरे दिमाग में कुछ समस्या हो रही है...', हनी सिंह ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर किया बड़ा खुलासा
Honey Singh Mental Disorder: हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें साल 2014 में पता चला था कि वह एक बड़ी और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके बारे में सोचकर वह परेशान रहने लगे थे।

Honey Singh Mental Disorder: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पत्नी से तलाक लेने के बाद हाल ही में हनी सिंह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे। 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार' लुंगी डांस और 'ब्लू आइज़' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने देने वाले रैपर हनी सिंह ने अपना स्टारडम काफी मजबूत बना लिया था। लेकिन इस स्टारडम को तब बुरी नजर लग गई जब हनी सिंह बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे। इस बीमारी की वजह से हनी सिंह डिप्रेशन में रहने लगे थे। यही कारण था कि वह कई साल तक इंडस्ट्री से दूर हो गए थे। म्यूजिक से भी उन्होंने कई दिनों के लिए दूरियां बढ़ा ली थी। दवाइयों के चलते उनका वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि हनी सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और सभी मुश्किलों को पार कर एक बार फिर खुद को खड़ा कर लिया है।

मेंटल हेल्थ को लेकर बोले हनी सिंह
हनी सिंह अब दोबारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में वापसी कर चुके हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हो गए हैं। हाल ही में हनी सिंह ने एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी और मेंटल हेल्थ को लेकर कई बातें बताई हैं। हनी सिंह ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कब और कैसे पता चला कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया है और कैसे उनके प्रति लोगों का व्यवहार बदलने लगा।

हनी सिंह ने मानसिक बीमारी को लेकर किए खुलासे
हनी सिंह ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया- मुझे साल 2014 में अपने बाइपोलर डिसऑर्डर होने के बारे में पता चला था। तब अचानक ही मैं लोगों की नजरों से दूर हो गए था और उमेरे गाने रिलीज होने भी बंद हो गए थे। मुझे पता चला था कि मुझे एक गंभीर मानसिक बीमारी हो गई है। उस समय मैं परेशान होकर बहुत शराब पीने लगा था जिससे हालत और खराब होती चली गई थी।

'मुझे लगा मेरे दिमाग में कुछ हो गया है'
हनी सिंह ने अपने इंटरव्यू में बताया- जब मैं बीमार पड़ा तो लाइफ में काफी सारी चीजें हो रही थीं। शाहरुख खान के साथ मेरा SLAM टूर भी था। मैं स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहा था। मैंने इस प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग पर एक साल तक काम किया था। उन्होंने आगे बताया- जब शो शुरू हुआ तो काफी सारा काम का प्रेशर था। उस समय मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था। ऐसे में मेरी लाइफ में बहुत कुछ एकसाथ हो रहा था। हनी सिंह ने आगे बताया- एक दिन मैं काम करते हुए बेहोश हो गया था। उसके बाद मुझे डॉक्टर से पता चला कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर है। मुझे ऐसा लगा कि मेरे दिमाग में कुछ प्रॉब्लम हो गई है। मुझे कुछ हो गया है। मुझे जल्द ठीक होने की जरूरत है।

'मैं बार बार असफल हो रहा था'
हनी सिंह ने इंटरव्यू में बताया- मुझे कुछ नहीं करना। मुझे इसको ठीक करना है। मुझे इससे ठीक होकर निकलने में पांच साल लग गए। मैं म्यूजिक बनाना चाहता था। उस समय मैंने अपनी मां से कहा कि मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं तो उन्होंने कहा कि तूने एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में शुरुआत की थी, तो बीट्स लिखना शुरू कर दे। मेरे गाने हिट हो गए। मैं कमबैक कर रहा था लेकिन असफल हो रहा था।

दवाइयों के चलते मोटे हो गए थे हनी सिंह
हनी सिंह ने कहा- मैं दवाइयों के चलते बहुत मोटा हो रहा था। लोग मेरे इस लुक को पसंद नहीं कर रहे थे। इससे मैं और परेशान हो रहा था। मेरे गाने हिट हो रहे थे लेकिन लोग मुझे स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। मैं खुद को असफल महसूस कर रहा था। दिमाग में कुछ भी नहीं आ रहा था या फिर कह सकते हैं कि उस समय दिमाग काम ही नहीं कर रहा था।

हनी सिंह ने 2003 में की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में फिल्म 'रंगीला' का गाना 'यायी रे' का रीमिक्स किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। हनी सिंह ने साल 2003 में सेशन और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह म्यूजिक कंपोजर बने और फिर खुद के गाने बनाकर म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था। उनके गाने लोगों को खूब पसंद हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications