'सिंघम अगेन' में अजय देवगन करेंगे लंका दहन, रोहित शेट्टी ने काटा फिल्म का मसालेदार ट्रेलर
Singham Again Trailer Released: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। रोहित और उनकी टीम ने ट्रेलर को बहुत ही महीन तरीके से ट्रेलर काटा है। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं नज़र आती है।
4 मिनट 58 सेकेंड का ट्रेलर आपको कतई बोर नहीं लगता है। कॉप यूनिवर्स के नए फैक्टर और पावर पैक्ड एक्शन सीक्वेंस आपको अंत तक बांधे रखता है। ट्रेलर में रोहित ने अपनी फिल्म की पूरी कास्ट को दिखा दिया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर विलन के रोल में हैं।

रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स को रामायण से जोड़ा
सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने इस बार रामायण से कनेक्ट किया है। इसमें भी उन्होंने खास लंका दहन वाले पार्ट को यूज़ किया है। इसी मे उन्होंने पूरी फिल्म का जिस्ट भी दिखा दिया है। दरअसल, सिंघम से बदला लेने के लिए विलन उसकी पत्नी को उठा लेता है। इसके बाद कहानी में एक्शन और हिरोइज्म का तड़का लगना शुरू होता है।
रोहित ने रची नई दुनिया
ट्रेलर में भरपूर एक्शन, लार्जन दैन लाइफ और हिरोइज्म को पूरी तवज्जो दी गई है। रोहित इसके लिए जाने भी जाते हैं। ट्रेलर में रोहित ने अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर को भी दिखाया है। ट्रेलर में रोहित ने सभी एक्टर्स को दिखाने की कोशिश की है। खबरे हैं कि फिल्म में सलमान खान भी नज़र आएंगे। लेकिन ट्रेलर में उन्हें नहीं दिखाया गया है। अगर सलमान हैं तो फिल्म में कब नज़र आएंगे। फैंस इसको लेकर भी कयास लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications