दिल्ली के क्लब में यो यो हनी सिंह के साथ बदसलूकी, गायक ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली, 08 अप्रैल। लोकप्रिय रैप सिंगर यो यो हनी सिंह ने पाच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साउथ दिल्ली के क्लब में 27 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में जिस तरह से हनी सिंह के साथ अभद्रता हुई है उसको लेकर हनी सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 27 मार्च के कार्यक्रम में हनी सिंह के सात अभद्रता हुई थी, जिसके बाद हौज खास पुलिस स्टेशन में हनी सिंह ने यह शिकायत दर्ज कराई है। क्लब के भीतर 5-6 लोग जबरन घुस गए थे और उन्होंने स्टेज पर चढ़कर हनी सिंह के शो के बीच में बाधा डाली और उनके साथ अभद्रता की।

हनी सिंह की शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने स्टेज पर आकर बीयर लहराई और हनी सिंह को स्टेज से धक्का दे दिया। इसमे से एक आरोपी ने हनी सिंह का हाथ पकड़ लिया और उन्हें स्टेज से नीचे खींचने लगा। पुलिस का कहना है कि हनी सिंह इस दौरान खुद को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इन लोगों ने उन्हें जबरन धमकी की, जिसके बाद इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है,हम मामले की जांच कर रहे हैं,इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हमे कुछ अहम सबूत मिले हैं, जल्द ही इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications