'Shaan ने गर्दा उड़ा दिया', सिंगर ने सूफी गायकों संग पेश किया दमादम मस्त कलंदर का नया कलेवर, इंटरनेट पर लगी आग
Shaan on Damadum Mast Kalandar: मशहूर गायक शान एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने मशहूर सूफी सिंगर रईस अनीस साबरी और मुज्तबा अजीज नाज़ा के साथ मिलकर 'दमादम मस्त कलंदर' को एक आधुनिक और नए स्वरूप में पेश किया है। इसे 'देसी तड़का म्यूजिक' के बैनर तले 'BacXtage' सीजन 1 के हिस्से के रूप में रिलीज किया गया है।
आपको बता दें कि भारतीय मूल के 'साबरी ब्रदर्स' की तीसरी पीढ़ी के संगीतकार रमीज सोहेल द्वारा निर्मित 'BacXtage' एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से समृद्ध संगीत को contemporary format में पेश करना है।

इस बारे में शान ने कहा कि 'यह एक ऐसा गीत है जो पहले से ही लोगों के दिलों में बसता है। हमारा प्रयास इसकी भावनात्मक गहराई को सुरक्षित रखते हुए इसे ताजगी के साथ पेश करना था।'तो वहीं रईस अनीस साबरी ने कहा कि 'हमारा ध्यान परंपरा का सम्मान करने पर था ताकि यह आज के श्रोताओं के साथ जुड़ सके।'
Shaan new Song: 'सूफी संगीत समय के साथ विकसित होता है'
जबकि मुज्तबा अजीज नाजा ने कहा कि 'सूफी संगीत समय के साथ विकसित होता है। यह सहयोग उसी भावना को आगे ले जाता है।' आपको बता दें कि 'देसी तड़का म्यूजिक' के सीईओ यश हाके के नेतृत्व में यह प्रोजेक्ट सांस्कृतिक संगीत को आधुनिक मंच प्रदान कर रहा है।
'Shaan ने गर्दा उड़ा दिया', गाना सुनकर झूमे लोग
इस गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मच गया है लोगों ने इस गाने की बहुत ज्यादा तारीफ की है। पूरा सोशल मीडिया इस वक्त कमेंट्स से पटा हुआ है। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया है कि ये इस सीजन का बेस्ट गीत है। तो एक यूजर ने लिखा- ''Shaan ने गर्दा उड़ा दिया'।
Shaan का असली नाम शांतनु मुखर्जी
भारतीय संगीत जगत में अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज़ के लिए मशहूर गायक शान (Shaan) का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में गिने जाते हैं। रोमांटिक गानों से लेकर पॉप और रियलिटी शो जज तक, शान ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मुंबई में हुआ। उनके पिता मानस मुखर्जी भी एक संगीतकार थे। कम उम्र में ही पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उनकी बहन सागरिका भी एक जानी-मानी गायिका हैं।
युवाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं सिगंर शान
शान ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापन जिंगल्स से की। इसके बाद उन्होंने इंडी-पॉप एल्बम निकाले, जिनमें 'तन्हा दिल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। शान को अपने करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें Filmfare Awards, IIFA Awards जैसे बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। इसके अलावा, वे कई सिंगिंग रियलिटी शोज़ में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं। वो सोशल मीडिया पर के लोकप्रिय सिंगर्स में से एक हैं, वो युवाओं में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications