जब सोनू निगम ने कर दिया था जुबिन नौटियाल को रिजेक्ट, अब सिंगर ने कही ये बात
मुंबई, 01 सितंबर: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को इंडस्ट्री में आए करीब 7 साल हो गए हैं। इस वक्त वो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डिमांडिंग वाले गायकों में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम पर पहुंचने से पहले जुबिन को लाइफ में कई बार रिजेक्शन से गुजरना पड़ा था। सोनू निगम जैसे दिग्गज सिंगर भी कभी जुबिन की आवाज से प्रभावित नहीं थे, लेकिन आज वक्त बदला गया और सिंगिंग-फैन फोलोइंग पर जुबिन नौटियाल ने अपना रिएक्शन दिया है।

'एक्स फैक्टर इंडिया' में आए थे जुबिन
जुबिन नौटियाल ने साल 2011 में एक सिंगिंग टैलेंट शो 'एक्स फैक्टर इंडिया' में पार्टिसिपेट लिया था। इस शो को श्रेया घोषाल, संजय लीला भंसाली और सोनू ने जज किया था। भले ही जुबिन ने शो के टॉप 25 में जगह बनाई थी, लेकिन वह अपने ऑडिशन से सोनू निगम को प्रभावित करने में असफल रहे। ऑडिशन के दौरान जुबिन नौटियाल ने 'तुझे भुला दिया' सॉन्ग गाया था। इस दौरान उनकी आवाज सुरकर ऑडियंस ने उनकी आवाज पर प्यार लुटाते हुए वंस मोर-वंस मोर चिल्लाया था।

सोनू निगम नहीं हुए थे जुबिन की आवाज से खुश
ऑडिशन देने के बाद जुबिन को सिंगर श्रेया घोषाल से तारीफ मिली थी। साथ ही फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने भी पॉजिटिव रिएक्शन दिया था, उन्होंने दर्शकों के साथ उनकी राय को जोड़ा। हालांकि, सोनू निगम जुबिन की आवाज से उतने खुश नहीं थे। जितने बाकी के दोनों जज हुए थे। सोनू निगम को समझाने के लिए जुबिन ने कहा था, 'मैं और कोशिश करूंगा। आप जो भी कह रहे हैं, सब ठीक है। ये मेरा सबसे अच्छा नहीं था।

'एक मुलाकात' गाने से किया सिंगिंग में डेब्यू
इसके बाद जुबिन नौटियाल ने 2014 में फिल्म सोनाली केबल के 'एक मुलाकात' गाने से सिंगिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वो लगातार तो एक से बढ़कर हिट गाने देकर अपनी आवाज के लाखों लोगों को फैन बना रहे हैं। उन्होंने द हम्मा सॉन्ग, तुझे कितना चाहे, लुट गए और रातां लम्बियां' जैसे सुपरहिट गाने गाकर लोगों को अपना दिवानी बना दिया। इस बीच हाल ही में सिंगर ने पुराने क्लासिक्स को रिक्रिएट करने पर अपना रिएक्शन दिया हैं।

मैं खुशकिस्मत हूं कि...
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में जुबिन ने कहा था कि आने वाले वक्त में उनका अपना लेबल लॉन्च करने की कोई प्लानिंग नहीं है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर दर्ज मौजूदगी अपने फैन बेस का यूज अपने म्यूजिक एलबम के लिए कर सके। वहीं आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैं खुशकिस्मत हूं कि अब तक मैं जितने भी रीक्रिएटेड वर्जन का हिस्सा रहा हूं, उन्हें किसी की भी नफरत नहीं मिली।किसी ने यह नहीं कहा कि मैंने ओरिजिनल गाने के साथ छेड़छाड़ की है।












Click it and Unblock the Notifications