Guru Randhawa Health Update: सिंगर गुरु रंधावा हुए बुरी तरह जख्मी, फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा
Singer Guru Randhawa badly injured: पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरू रंधावा बुरी तरह घायल हो गए हैं। उनके साथ ये हादसा फिल्म शौकी सरदार की शूटिंग के दौरान हुआ। जहां उनके साथ हादसा हुआ। गुरू अपनी फिल्म के लिए स्टंट कर रहे थे। तभी उनके साथ एक्सीडेंट हुआ।
अपने एक्सीडेंट की सूचना खुद सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला अभी भी बरकरार है। फिल्म 'शौंकी सरदार' के सेट से मिली एक याद। एक्शन करना बहुत मुश्किल काम है , लेकिन अपने दर्शकों के लिए खूब मेहनत करूंगा'।

बता दें, एक्सीडेंट की जो फोटो गुरु ने शेयर की है। इसमें वो अस्पताल में लेटे हुए हैं। उनके गर्दर पर सर्वाइकल कॉल लगी हुई है। चेहरे पर भी खरोंच और चोज के निशान हैं। गुरु के इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। वो लगातार अपने इमोशन भी व्यक्त कर रहे हैं। गुरु की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। इसमें अनुपम खेर, मीका सिंह और मृणाल ठाकुर का नाम है। मृणाल ने लिख शॉकिंग रिएक्शन दिया है। अनुपम ने लिखा, तुम सबसे अच्छे हो, जल्द ठीक हो। वहीं, मीका सिंह ने भी जल्द ही रिकवरी के कामना की है।
बता दें, गुरु जिस शौंकी सरदार की शूटिंग कर रहे हैं। वो अगले साल रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म में प्यार, लॉयलटी और कल्चर का मिश्रण देखने को मिलेगा। एक्टिंग से साथ गुरु इसको प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन धीरज रतन कर रहे हैं। गुरु ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है। इस फिल्म का नाम कुछ खट्टा हो जाए है। जिसमें उन्होंने अनुपम खेर और सई मांजेरकर भी अहम रोल में थे। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications