इस बार धनतेरस पर बप्पी लहरी ने नहीं खरीदी ज्वेलरी, सोने का यह खास आइटम लाएं अपने घर
मुंबई, 04 नवंबर: दिवाली का तीन दिनों का त्योहार पूरा भारत बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में इस पर्व की धूम बॉलीवुड में भी जोरों से दिखाई देती हैं। हर बार दिवाली के मौके पर फैंस की नजर दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहरी पर रहती हैं कि वो अपने गोल्ड कलेक्शन में क्या खरीदते हैं, लेकिन इस बार धनतेरस पर बप्पी लहरी ने सोने की चेन या किसी भी ज्वेलरी ना खरीदकर सभी को चौंका दिया। जानिए इस बार बप्पी दा अपने कलेक्शन के लिए सोने की क्या चीज लेकर आए?

बप्पी दा ने इस बार सोने का यह आइटम खरीदा
सबको पता है कि म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लहरी अपने गानों के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी फेमस हैं। उनको गोल्ड मैन भी कहा जाता है। तम्मा तम्मा सिंगर ने लेकिन इस बार अपने गोल्ड कलेक्शन में सोने की कोई चेन, अगूंठी या ज्वेलरी की बजाए धनतेरस पर सोने का टी सेट लिया है।

'मैंने सुंदर सा टी सेट देखा था'
दरअसल, बप्पी लहरी ने इस बार धनतेरस कैसे मनाया, इस बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया, 'धतेरस पर मैंने मेरी पत्नी से कहा की मेरे लिए एक सोने का टी-सेट ले आए। मैंने यह सुंदर चाय का सेट देखा था, जो मुझे चाहिए था, इसलिए वह मेरे लिए खरीदारी करने गई थी, क्योंकि यह सोना खरीदने के लिए एक शुभ दिन था।'

सोने से बप्पी दा को बहुत प्यार
वहीं उनसे जब यह पूछा गया कि उन्होंने इसके बजाय कोई सोने का आभूषण क्यों नहीं खरीदा तो गायक ने कहा, 'नहीं, इस बार सोने की चेन नहीं लेंगे, सोने का सब कुछ तो है ही, मुझे लगा कि चाय का सेट या एक कप और प्लेट सेट बेहतर होगा। बप्पी लहरी को सोने के प्रति उनके प्यार के लिए उतना ही जाना जाता है, जितना कि उनके हिट गानों के लिए।

हिट नंबर्स के लिए मशहूर बप्पी लहरी
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे 'गोल्ड-मैन' कहलाने पर गर्व है। सोना मेरे लिए भाग्यशाली है। मेरे गाने तब हिट हुए जब मैंने सोना पहनना शुरू किया।' डिस्को डांसर, नमक हलाल, हिम्मतवाला और शराबी जैसी फिल्मों में गाने के अलावा बप्पी को अरे प्यार कर ले और ऊह ला ला जैसे गानों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने पहले कहा था कि उन्हें पुराने गानों को फिर से नई फिल्मों के लिए बनाने में कुछ भी गलत नहीं लगता है।












Click it and Unblock the Notifications