Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह पर लगा अपहरण और मारपीट का आरोप, हो सकते हैं गिरफ्तार

Yo Yo Honey Singh: पुलिस ने कहा है- विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि रैपर हनी सिंह ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें बंदी बनाकर रखा था। उन्हें मुंबई के एक होटल में बंदी बनाकर रखा गया था।

honey singh

Yo Yo Honey Singh: इस समय बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि हनी सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजक ने कथित रूप से अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है जिसके बाद हनी सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, विवेक रमन नाम के शख्स ने हनी सिंह और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।

हनी सिंह पर लगा अपहरण का आरोप
मुंबई पुलिस ने कहा- इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने सिंगर और रैपर हनी सिंह और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण, बंदी बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कहा है कि विवेक रमन ने आरोप लगाया है कि रैपर हनी सिंह ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें बंदी बनाकर रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं हनी सिंह ने विवेक रमन को मुंबई के एक होटल में बंदी बनाकर रखा था और उसके साथ मारपीट भी की थी।

हनी सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
गत 19 अप्रैल को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विवेक रमन ने गत 15 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सिंगर और रैपर हनी सिंह के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी के चलते इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
शिकायतकर्ता विवेक रमन ने बीकेसी पुलिस को लिखवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के रद्द होने से हनी सिंह और उनके साथी काफी नाराज हो गए थे। इसके बाद हनी सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें मुंबई के एक होटल में बंधक बनाकर रखा था। उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता विवेक रमन ने हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+