Sikandar New Holi Song: 'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' रिलीज, होली पर सलमान खान का मास्टरपीस सॉन्ग
Sikandar New Holi Song: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
'सिकंदर' का नया गाना 'बम बम भोले' रिलीज
इसी बीच फिल्म 'सिकंदर' से सलमान खान और रश्मिका मंदाना का दूसरा धमाकेदार गाना 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है। पहले इस होली सॉन्ग का टीजर रिलीज किया गया था और अब जब ये गाना रिलीज हुआ है, तो होली की मस्ती में हर कोई झूमता नजर आ रहा है।

नए गाने ने होली के त्योहार से पहले ही मूड किया सेट
-सलमान खान के 'सिकंदर' के इस गाने ने 14 मार्च 2025 की होली के त्योहार से पहले ही लोगों का मूड सेट कर दिया है। रंग-बिरंगे उड़ते गुलाल के बीच सलमान खान और रश्मिका मंदाना का दमदार डांस मूव्स और शानदार केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है।
-सिकंदर के इस नए गाने 'बम बम भोले' में झूमने को मजबूर कर देने वाला म्यूजिक तो है ही, साथ भी शानदार रैप भी है। भाईजान के फैंस इस गाने को देखकर खुशी से झूम रहे हैं।
सलमान खान के नए गाने को लोगों ने कहा मास्टरपीस
गाने का वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस बार होली पर यही गाना बजाकर रंग और गुलाल उड़ने वाला है। आपको बता दें कि रिलीज के महज 15 मिनट में ही इस गाने को यूट्यूब पर 1.24 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। लोगों की मानें तो ये होली का मास्टरपीस है। गाने में शान की आवाज का जादू और सलमान भाईजान का स्वैग देखने को मिल रहा है।
'बम बम भोले' गाने में क्या है खास?
'बम बम भोले' गाने में सलमान खान लाल रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस में नजर आ रहे हैं। वह पूरे स्वैग के साथ नाचते हुए गा रहे हैं- डालो नवाबी रंग डालो, डालो गुलाबी रंग डालो... डालो तूफानी रंग डालो, डालो नूरानी रंग डालो... छन छन करती छैल छबीली, दुनिया लगती रंग रंगीली रे, काली दिखती मुझको पीली, थोड़ी सी जो पीली पीली रे... हो बम बम भोले शंभू, उड़ा भेजे का तंबू, कहीं ना गिर जाऊं, संभालो मुझे बंधू।
गाने में दिखी काजल अग्रवाल की झलक
-'बम बम भाले' गाने में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना थिरक रही हैं। वहीं सॉन्ग में काजल अग्रवाल और शरमन जोशी की भी झलक देखने को मिलती है। इस गाने में प्रीतम का जबरदस्त म्यूजिक है, जिसे शान, देव नेगी और अंतरा मित्रा ने अपनी दिलकश और एनर्जेटिक आवाज से सजाया है।
-वहीं इस गाने में शेख्सपियर, वाई-ऐश और हुसैन (बॉम्बे लोकल) ने रैप का तड़का लगाया है। इसके साथ ही 'द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट' के किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैसल अंसारी ने इसमें दमदार परफॉर्मेंस दी है।












Click it and Unblock the Notifications