Sikandar BO Day 7: सलमान खान का स्टारडम भी 'सिकंदर' को नहीं बचा पाया, फिल्म की हालत खराब
Sikandar Box Office Collection Day 7: सलमान खान की फिल्म सिकंदर अब फ्लॉप होने की कगार पर है। 7 दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई अब गिरती जा रही है। फिल्म ने शनिवार के दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ट्रेड रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने भले ही राइट्स बेच पैसे कमा लिए हों, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका डिब्बा बंद हो गया है।
ट्रेड साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6 करोड़, चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और पहले दिन 30 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म का 6 दिनो में कुल कलेक्शन 97.50 करोड़ रुपये हो गया है। सिकंदर से सलमान खान के स्टारडम में भी सवाल उठने लगे हैं।

बता दें, खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स से जो फिल्म की डील हुई थी वो अब नहीं बदलेगी। बताया गया था कि सिकंदर के डिजिटल राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने सिकंदर के मेकर्स को 85 करोड़ रुपये चुकाए हैं। अगर फिल्म की कमाई 250-300 करोड़ रुपए पहुंचती तो ये डील 85 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये में बदल जाती। लेकिन कमाई को देखते हुए अब ऐसा नहीं हो सकता। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिकंदर को अब सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघरों के मालिक सिकंदर के शोज को कम या बंद कर दूसरी फिल्मों को दिखा रहे हैं। इसका फायदा जॉन की द डिप्लोमैट और मोहनलाल की L2 एंपुरान को मिल रहा है। सिकंदर की कम कमाई का एक कारण लीक भी बताया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के कुछ समय पहले ही करीब 6000 पायरेसी साइट पर लीक हो गई थी। हालांकि मेकर्स ने कई साइट से उसे डिलीट करवाने की कोशिश की। लेकिन हो फिर भी डैमेज कंट्रोल नहीं हो पाया।
फिलहाल ये भी माना जा रहा है कि फिल्म को अभी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा। सिकंदर अगर फ्लॉप होती है तो सलमान खान के स्टारडम पर भी सवाल उठने लग सकते हैं। क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों ने भले ही पैसे कमाए हो, लेकिन वो हिट और ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आ पाई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिकाम मंदाना, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल हैं। इसे ए आर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications