मौत से 2 दिन पहले सिद्धार्थ ने उस एक्टर से की थी मुलाकात, जिससे नहीं कर रहे थे लंबे वक्त से बात

नई दिल्ली, 12 सितंबर: इस महीने की शुरुआत में ही फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी दुखद खबर सामने आई, जहां एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का असामयिक निधन हो गया। अभी उनकी उम्र महज 40 साल ही थी। साथ ही उनका करियर भी बुलंदियों को छू रहा था। ऐसे में घटना ने उनके फैन्स को झंकझोर कर रख दिया। निधन से दो दिन पहले सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विशाल आदित्य सिंह से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने पुरानी बातों को भुलाकर अपने दिल की बात कही।

बिग बॉस के घर हुआ था झगड़ा

बिग बॉस के घर हुआ था झगड़ा

मिड-डे से बात करते हुए विशाल ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत से 2-3 दिन पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। पहले वो बिग बॉस के घर में हुए झगड़े की वजह से बात नहीं करते थे, लेकिन सिद्धार्थ ने किसी तरह से उनका नंबर लिया। फिर फोन करके खतरों के खिलाड़ी 11 में उनके वाटर स्टंट की जमकर सराहना की, क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता था, फिर भी वो डरे नहीं। उन्होंने कहा कि जो तुमने किया है वो मैं कभी नहीं कर पाता।

दोनों में कई चीजें समान

दोनों में कई चीजें समान

विशाल आदित्य सिंह ने आगे कहा कि हम दोनों में बहुत सी चीजें समान थीं। हम अपनी ही दुनिया में खुश रहते थे। KKK 11 के पानी वाले स्टंट को सिद्धार्थ की मां और बहन ने देखा था। उसके बाद सिद्धार्थ ने उनको फोन किया, फिर दोनों में आधे घंटे बात हुई। इसके बाद उन्होंने मिलने का प्लान बनाया। विशाल के मुताबिक मौत से 2-3 दिन पहले वो दोनों मिले थे, लेकिन उनको नहीं पता था कि ये उनकी आखिरी मुलाकात होगी।

कई दिनों तक रहे डिस्टर्ब

कई दिनों तक रहे डिस्टर्ब

विशाल के मुताबिक जब उन्हें सिद्धार्थ के निधन की खबर मिली, तो उनको विश्वास ही नहीं हो रहा था। वो काफी देर तक सदमे में थे। अभी भी वो सिद्धार्थ की मौत की वजह से बहुत ज्यादा डिस्टर्ब हैं। वो भगवान से बस यही प्रार्थना करते हैं कि स्वर्ग में भी सिड वैसे रहे, जैसे यहां था। अंत में विशाल ने कहा कि सिद्धार्थ ने मेरे लिए जो किया है, मैं उसका जिंदगीभर शुक्रगुजार रहूंगा।

सिगरेट की थी लत

सिगरेट की थी लत

वहीं इससे पहले एक और खुलासा हुआ था। विशाल आदित्य सिंह से बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया था कि वो लंग क्लीनिंग ट्रीटमेंट के लिए लंदन जाना चाहते हैं, वहां इसका इलाज सबसे अच्छे तरीके से होता है। सिद्धार्थ ने कहा था कि लंदन के अस्पताल में आसानी से उनका डार्क कार्बन निकाल दिया जाएगा। सिद्धार्थ की इन बातों से साफ पता चलता था कि सिगरेट पीने की आदत से छुटकारा पाना चाहते थे।

आया था हार्टअटैक

आया था हार्टअटैक

सिद्धार्थ को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। वो 1 सितंबर की रात को खाना खाकर सोए थे। उसके साथ ही उन्होंने कुछ दवाइयां भी लीं, लेकिन सुबह नहीं उठे। आनन-फानन में उनको परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह हार्टअटैक को बताया गया। वहीं उनके सिद्धार्थ अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे, ऐसे में हार्टअटैक की बात सुनकर उनके हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+