'बहुत मुश्किल से, जबरदस्ती करना पड़ा', फिल्म 'शेरशाह' में कियारा को Kiss करने पर सिद्धार्थ, Video
मुंबई, 22 सितंबर: कारगिल वॉर के सुपर हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जीवनी पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' जबरदस्त हिट साबित हुई है। दर्शकों ने इस फिल्म के सभी किरदारों को पसंद किया है। खासकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को। फिल्म अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई। वहीं अब फिल्म में दिखाए जाने वाले किस सीन को लेकर भी नया खुलासा हुआ है। दरअसल, जब सिद्धार्थ मल्होत्रा से पूछा क्या कि क्या 'शेरशाह' की स्क्रिप्ट में कियारा के साथ किस था, तो जानिए एक्टर ने क्या जवाब दिया?

कियारा के साथ किसिंग सीन पर बोले सिद्धार्थ
हाल ही में 17 सितंबर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के स्पेशल गेस्ट वाले 'द कपिल शर्मा शो' के एपिसोड का एक नया 'अनसेंसर्ड' वर्जन यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसमें होस्ट कपिल शर्मा ने सिद्धार्थ को 'शेरशाह' में कियारा के साथ उनके किसिंग सीन के बारे में सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने किस सीन के बारे में बताया। बता दें कि बीते कुछ वक्त से सिद्धार्थ और कियारा के बीच रिलेशनशिप की अफवाह चल रही हैं।

'कहानी में लिखा था या आपकी क्रिएटिव इनपुट थी'
कपिल शर्मा ने फिल्म 'शेरशाह' में किसिंग सीन फिल्माने को लेकर सिद्धार्थ से पूछा कि ये वैसी कहानी में लिखा था या आपकी क्रिएटिव इनपुट थी? जिसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि देखों इस फिल्म में जो भी हम दिखा रहे हैं, वो तकरीबन 90 प्रतिशत असली में उनकी जिंदगी में कहीं ना कहीं हुआ है, जिसके बाद तपाक से कपिल ने पूछा कि बाकी के 10% की बात कर रहा हूं मैं।

'करना पड़ा... बहुत मुश्किल से, जबरदस्ती'
फिर सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि नहीं, नहीं.. वो भी सब हमने किरदार के लिए किया...करना पड़ा, बहुत मुश्किल से, फोर्स से... जबरदस्ती से करना पड़ा सीन। बता दें कि शेरशाह' की स्टार कास्ट वाला यह स्पेशल एपिसोड इस महीने की शुरुआत में टेलीकास्ट किया गया था। फिल्म की बात करें तो पिछले महीने ही कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' रिलीज हुई थी, जिसमें दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। फिल्म में सिद्धार्थ ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा की भूमिका निभाई हैं।

दोनों एक-दूसरे को कर रहे डेट!
वहीं खबरें ये भी सामने आई है कि सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जबकि दोनों ने इस पर पहले भी बता दिया कि वो सिर्फ करीबी दोस्त हैं, हालांकि अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका हैं। यहां तक कि दोनों ने एक साथ मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। इससे पहले कॉफी विद करण में सिद्धार्थ ने कियारा के साथ रिलेशन में होने से इनकार किया था।












Click it and Unblock the Notifications