कैप्टन विक्रम बत्रा के बाद अब सुपर कॉप के रोल में नजर आने वाले हैं सिद्धार्थ, शेयर किया धांसू टीजर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरकार अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की लिस्ट में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वह अपनी आने वाली वेब सीरीज, इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित दोनों ही सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होगी। सिद्धार्थ ने बुधवार को भारतीय अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ का टीज़र जारी किया।

इस लुक में एक्टर काफी स्मार्ट लग रहे है। टीज़र को साझा करते हुए, सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब #रोहित शेट्टी सर एक्शन कहते हैं, तो आप जानते हैं कि उनका शाब्दिक अर्थ है! खुद एक्शन किंग के साथ पुलिस वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए सुपर स्टोक!
टीजर के अनुसार 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह वेब सीरीज आठ एपिसोड की होगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति अंदाज देखने को मिलेगी। इस टीजर वीडियो में रोहित शेट्टी को सेट पर कार और बंदूकों का परीक्षण करते हुए देखा जा सकता है।
रोहित अपनी इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए कहते हैं, "इंडियन पुलिस फोर्स मेरे लिए बहुत खास है और मैं सालों से इस पर काम कर रहा हूं। मुझे इस कहानी में जान फूंकने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ कोलैबोरेट करने की खुशी है, जो जॉग्रफिकल और लैंग्वेज बैरियर को पार करेगी। इससे मुझे दुनिया भर की ऑडियंस को इसे दिखाने का अवसर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications