Sid-Kiara Wedding: अब नहीं होगी 6 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा की शादी, जानिए क्यों टली शादी की तारीख?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। 6 फरवरी को दोनों 7 फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दुजे के होने वाले हैं। लेकिन, अब 6 फरवरी को उनकी शादी नहीं होगी।
Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसलमेर में सीक्रेट वेडिंग कर रहे हैं। दोनों की शादी के लिए उनका पूरा परिवार और करीबी दोस्त वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी के फंक्शन 5 फरवरी को शुरू होंगे और 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। लेकिन, अब शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

अब नहीं होगी 6 फरवरी को शादी!
जी हां आपने सही सुना। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी फरवरी को होने वाली थी। लेकिन, अब ये शादी 6 फरवरी को नहीं होगी। अब ये पढ़कर आप लोगों को झटका लगा होगा कि, अगर 6 फरवरी को शादी नहीं होगी तो फिर कब होगी। अब सिद्धार्थ और कियारा किस दिन फेरे लेंगे इसको लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। आइए आपको बताते हैं।

इस दिन लेंगे सात फेरे
अभी तक हम सबने ये पढ़ा और सुना था कि, 6 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे। लेकिन, अब जो नया अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, कपल 6 फरवरी को नहीं बल्कि 7 फरवरी को शादी करेंगे। जी हां, 7 फरवरी को ही सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर में शादी करके हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। यानी कि, शादी की तारीख को बस एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

वेडिंग फंक्शन में हुए बदलाव
इसी के साथ सिद्धार्थ और कियारा की शादी सारी डिटेल सामने आ गई है। 5 फरवरी को कियारा सिद्धार्थ के नाम की अपने हाथों में मेंहदी लगाएंगी। वहीं पहले खबर आ रही थी कि 5 फरवरी की शाम को ही संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें कई सारे सितारे शामिल होंगे। लेकिन अब इसमें भी बदलाव किए गए हैं।

6 फरवरी को होगी हल्दी और संगीत
जी हां शादी को लेकर लेटेस्ट अपडेट जो सामने आए हैं उसके मुताबिक, अब 5 फरवरी के बजाय 6 फरवरी को संगीत का फंक्शन रखा गया है। इसी के साथ उसी दिन दोनों की हल्दी भी होगी। इसके बाद 7 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे और फिर ग्रैंड रिसेप्शन की पार्टी रखी गई है जो उसी दिन होगी। कुल मिलाकर फंक्शन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

शादी में रखी गई कड़ी सुरक्षा
बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में अब तक कई सितारे पहुंच चुके हैं। इसके अलावा शादी में नो फोन पॉलिसी की गई है यानी कि, सभी सितारों के फोन बाहर जमा किए जाएंगे। वहीं शादी में टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड को दी गई है। अब फैंस को कियारा और सिद्धार्थ की शादी की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications