सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिखे अनंत अंबानी और श्लोका मेहता, लुक देख फैंस बोले- 'पैसा होने के बाद भी..'

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सितारे शामिल हुए। लेकिन, इस खास मौके पर उनकी बचपन की दोस्त ईशा अंबानी नजर नहीं आई। लेकिन उनके भाई अनंत अंबानी और भाभी श्लोका मेहता इस रिसेप्शन का

Sidharth-Kiara Reception: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 12 फरवरी को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर सबकी निगाहें अंबानी परिवार पर टिकी थीं। हालांकि एक्ट्रेस की बचपन की दोस्त ईशा अंबानी इस पार्टी में नजर नहीं आई लेकिन उनके भाई अनंत अंबानी और भाभी श्लोक मेहता इस रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बने। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे अनंत अंबानी और श्लोका मेहता

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंचे अनंत अंबानी और श्लोका मेहता

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन में सभी की निगाहें अंबानी परिवार पर टिकी थीं। इस वेडिंग रिसेप्शन में अनंत अंबानी वाइफ श्लोका मेहता के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों काफी सिंपल लुक में नजर आए। जहां अनंत अंबानी सूट पहनकर काफी डैशिंग लग रहे थे वहीं श्लोका मेहता सिंपल ब्लैक रंग की साड़ी के साथ काफी सिंपल ज्वेलरी पहनी थी।

सिंपल लुक में दिखा कपल

इस कपल की एंट्री के लिए काफी टाइट सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया था। मीडिया के सामने दोनों एक दूसरे का हाथ थामे एंट्री करते हुए दिखे। साथ ही उन्होंने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान सभी की नजरें उनके सिंपल लुक पर टिकी रहीं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

अनंत अंबानी और श्लोक की एंट्री के बाद वीडियो पर फैंस के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अंबानी परिवारी के पास भले ही बहुत पैसा हो लेकिन उनका फैशन काफी खराब है'। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लगता है श्लोका दोबारा मां बनने वाली हैं, लेकिन इनकी जोड़ी सही है'। वहीं कुछ यूजर्स ने उनके इस सिंपल लुक की काफी तारीफ भी की।

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिखे बॉलीवुड सितारे

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिखे बॉलीवुड सितारे

बता दें कि, मुंबई में सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। जिसमें आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए। इस वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।

जैसलमेर में हुई थी शादी

जैसलमेर में हुई थी शादी

बता दें कि, 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। जिसमें एक्ट्रेस की खास दोस्त ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल हाई सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे। शादी के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। सोशल मीडिया पर फिलहाल दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।

Recommended Video

    Sidharth Malhotra-Kiara Advani शादी करके वापस Mumbai लौटे, फिर बांटी मिठाई | वनइंडिया हिंदी #shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+