Sid-Kiara Sangeet: सिद्धार्थ और कियारा के संगीत सेरेमनी का पहला वीडियो आया सामने, रॉयल अंदाज में की गई तैयारी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। इस बीच संगीत सेरेमनी का पहला वीडियो भी सामने आ चुका है।
Sidharth-Kiara Sangeet Video: बॉलीवुड लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब बस कुछ ही घंटों में हमेशा के लिए एक दुजे के हो जाएंगे। राजस्थान के जैसलमेर में कपल की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 फरवरी से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अब सूर्यगढ़ पैलेस से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है।

शुरू हुई शादी की तैयारी
4 फरवरी को ही दुल्हा औऱ दुल्हन अपने परिवार वालों के साथ वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। तभी से लव बर्ड्स कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तैयारी जोरों-शोरों पर है। वेडिंग वेन्यू में धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच रहे हैं। अब तक उनकी शादी की कई वीडियो सामने आ चुकी हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आई है जिसमें संगीत सेरेमनी की तैयारी होती हुई दिखाई दे रही है।

संगीत सेरेमनी का पहला वीडियो आया सामने
इस वीडियो को विरेंद्र चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, संगीत सेरेमनी के लिए किस तरह से सजावट हो रही है। हर तरफ फूल और लाइट से काम हो रहा है। साथ ही कई सारे खूबसूरत झूमर लगे हुए हैं। वहीं मेहमानों के बैठने के लिए कई सोफे रखे गए हैं। वीडियो को देख ये कहा जा सकता है कि, संगीत का फंक्शन काफी ग्रैंड होने वाला है।
इस दिन होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले 5 फरवरी को हल्दी, मेंहदी और संगीत का फंक्शन होना था। लेकिन, अब जो लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शादी के फंक्शन में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। जी हां, अब हल्दी और संगीत का फंक्शन 6 फरवरी को होगा और कपल मंडप में सात फेरे 6 फरवरी के बजाय 7 फरवरी को लेगा।

करण जौहर ने तैयार की स्पेशल परफॉर्मेंस
फिलहाल इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हो रहे हैं। रविवार 5 फरवरी को मुंबई से शाहिद कपूर, करण जौहर शादी के लिए रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि शादी में सलमान खान की स्पेशल एंट्री होगी। वहीं करण जौहर ने कपल के लिए एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस तैयार की है।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम
बता दें कि, सिद्धार्थ और कियारा की शादी में नो फोन पॉलिसी है। यानी कि, सभी सितारों को अपना फोन बाहर जमा कराना होगा। इसके अलावा कपल ने कड़ी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। जिसकी जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड को दी गई है। फिलहाल फैंस को कपल की शादी की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications