सिद्धार्थ के पिता की वजह से रोकना पड़ा संगीत का फंक्शन, कियारा हो गई थीं परेशान, जानें क्या था ऐसा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, शादी के फंक्शन के दौरान एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ गई थी।
Sidharth-Kiara Wedding: बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब पति-पत्नी बन चुके हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों ने 7 फरवरी को परिवार वालों के सामने सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। इस सीक्रेट शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शादी की रस्मों के बीच एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

सिद्धार्थ के पिता की अचानक बिगड़ी थी तबीयत
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी बड़ी धूमधाम से हुई। लेकिन, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की रस्मों के बीच सभी मेहमान और परिवार वाले उस वक्त घबरा गए जब अचानक सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में चेकअप कराने के लिए ले जाना पड़ा।

अचानक रोकना पड़ा फंक्शन
जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी की रात जिस दिन संगीत का फंक्शन हुआ था। चारों तरफ जश्न का माहौल था लेकिन, इस बीच फंक्शन को रोकना पड़ा। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की अचानक देर रात तबीयत बिगड़ गई और उन्हें होटल के कमरे में ले जाया गया। फिर तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया और उनका चेकअप हुआ। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक फंक्शन को रोक दिया गया था।

अब कैसी है तबीयत?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी चेकअप कराने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही एक्टर के पिता की तबीयत ठीक हो गई और फिर से फंक्शन को शुरू किया गया। देर रात ढाई बजे तक पार्टी चलती रही और सभी ने एंजॉय किया। फिर उसके अगले दिन 7 फरवरी को दोनों ने सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए।

जैसलमेर में धूमधाम से हुई शादी
बता दें कि, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी हुई। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रही। 5 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। जिसमें सिनेमा जगत के कई मशहूर सितारे शामिल हुए। शादी में कड़ी सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था।

दिल्ली में होगा रिसेप्शन
7 फरवरी को शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां दोनों का परिवार वालों ने भव्य स्वागत किया। खबरों के मुताबिक, कपल 9 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी देने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इसमें बॉलीवुड जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications