Sidharth Malhotra: कियारा से पहले इन हसीनाओं संग इश्क लड़ा चुके हैं सिद्धार्थ, इस एक्ट्रेस ने तोड़ा था दिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। चलिए जानते हैं, एक्टर अब तक किन हसीनाओं के साथ दिल लगा चुके हैं।

Sidharth Malhotra Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 16 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली में जन्मे सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल इन दिनों वह कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कियारा से पहले एक्टर किन-किन एक्टर्स के साथ इश्क लड़ा चुके हैं।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इस फिल्म के बाद आलिया भट्ट और सिद्धार्थ अपने लव अफेयर की वजह से काफी चर्चा में रहे। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। हालांकि साल 2017 में दोनों के ब्रेकअप होने की खबरें सामने आई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम तारा सुतारिया के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों ने फिल्म 'मरजावां' में साथ काम किया था। दोनों ने एक इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को अपना क्रश बताया था। हालांकि तारा सुतारिया ने सिद्धार्थ संग अपनी कैमिस्ट्री पर कहा था कि, 'हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है हम दोनों पड़ोसी हैं और अक्सर एक साथ बाहर घूमते हैं'।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस

इसके बाद साल 2017 में सिद्धार्थ और जैकलीन फर्नांडिस के लिंक अप की खबरें सामने आने लगी थी। दोनों एकसाथ फिल्म 'ए जेंटलमैन' में नजर आए थे। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। जैकलीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि जैकलीन बहुत अद्भुत हैं। मुझे उनके साथ घूमने में मजा आता है। हम दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। लेकिन, ऐसा कहा जाता है कि जैकलीन की वजह से आलिया और सिद्धार्थ के रिश्ते में कड़वाहट आई थी।

कियारा को डेट कर रहे सिद्धार्थ

कियारा को डेट कर रहे सिद्धार्थ

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की बेहतरीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हुए देखा जाता है। लेकिन, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया।

जल्द शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा

जल्द शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा

इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल 6 फरवरी को राजस्थान में सात फेरे लेगा। शादी में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्तों को ही इनवाइट किया जाएगा। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में इन खबरों को खंडन किया और कहा कि, 'मुझे मेरी शादी में किसी ने इनवाइट नहीं किया। मैं चाहता हूं लोग मेरी पर्सनल लाइफ से ज्यादा मेरी फिल्मों पर ध्यान दें'।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+