Sidharth-Kiara Wedding: हो गया कंफर्म! सिद्धार्थ-कियारा जैसलमेर में लेंगे 7 फेरे, सूर्यगढ़ पैलेस ने लगाई मुहर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की 6 फरवरी को जैसलमेर में शादी होने वाली है। अब ये बात खुद सूर्यगढ़ पैलेस ने एक पोस्ट कर कंफर्म कर दी है।

Sidharth-Kiara Wedding: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और मशहूर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी हुई। लेकिन, अब इस साल सिनेमा जगत में एक और ग्रैंड वेडिंग होने वाली है। जी हां पिछले कई दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। हालांकि सिद्धार्थ और कियारा ने अब तक इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन, इस बीच खुद सूर्यगढ़ पैलेस ने उनकी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

कंफर्म हुई सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग

कंफर्म हुई सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग

बता दें कि, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अभी तक अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। ऐसे में फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि, क्या सच में दोनों की शादी होने वाली है। लेकिन, अब फैंस की ये कंफ्यूजन खुद सूर्यगढ़ पैलेस ने दूर कर दी है। जी हां सूर्यगढ़ पैलेस ने यह बात कंफर्म कर दी है कि, सिद्धार्थ और कियारा शादी करने वाले हैं।

पैपराजी के पोस्ट पर सूर्यगढ़ पैलेस ने किया कमेंट

आपको बता दें कि, ये सूर्यगढ़ पैलेस वही है जहां सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे। शादी के साथ-साथ सूर्यगढ़ पैलेस ने ये भी जानकारी दी कि, शादी के फंक्शन 4 फरवरी से शुरू होंगे और 6 फरवरी को दोनों की शादी होगी। बता दें कि, सिद्धार्थ-कियारा की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से की जाएगी।

पैपराजी ने पोस्ट कर दी जानकारी

दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ-कियारा की शादी की सारी डिटेल दी। साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि, उनकी पूरी टीम कपल की शादी कवर करने के लिए जैसलमेर जा रही है। शादी के फंक्शन 4 फरवरी से 6 फरवरी तक चलेंगे और शादी सूर्यगढ़ पैलेस में होगी।

सूर्यगढ़ पैलेस ने कमेंट कर लिखा, जल्द मिलते हैं

सूर्यगढ़ पैलेस ने कमेंट कर लिखा, जल्द मिलते हैं

अब उनके इस पोस्ट पर सूर्यगढ़ पैलेस ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट कर लिखा, 'सी यू सून', यानी कि जल्द ही मिलते हैं। उन्होंने अपने इस कमेंट से कंफर्म कर दिया है कि, सिद्धार्थ और कियारा सच में शादी कर रहे हैं। बता दें कि, विरल भयानी के पोस्ट में सिद्धार्थ-कियारा की शादी की सारी डिटेल दी गई है।

शादी में बुलाए गए इतने गेस्ट

शादी में बुलाए गए इतने गेस्ट

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ- कियारा 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। इस शादी में 100-120 गेस्ट को इनवाइट किया जाएगा। जिसके लिए 84 लग्जरी कमरे बुक किए हैं। इसके अलावा उन सभी का वेलकम लग्जरी गाड़ियों में किया जाएगा। उम्मीद है कि 4 फरवरी को सभी गेस्ट सूर्यगढ़ पैलेस आना शुरू हो जाएंगे।

Recommended Video

    Sidharth Kiara wedding: जानें कब, कहां और कैसी होगी कपल की शादी | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+