सिद्धार्थ शुक्ला ने मौत के पहले ट्वीट कर जताया था अपने साथ अनहोनी का अंदेशा, जो अब हो रहा वायरल
मुंबई, 02 सितंबर। बिग बॉस 13 के विनर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया। एक्टर की अचानक मौत से टीवी और बॉलीवुड के सभी लोगों को सबसे बड़ा धक्का लगा है। एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। सोशल मीडिया पर फैंस और कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट पर सिद्धार्थ का मौत से कुछ दिन पहले का ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें एक में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसके आधार पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इंडस्ट्री में कोई उनके खिलाफ था वहीं दूसरे ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी का अंदेशा था।
Recommended Video

सिद्धार्थ ने जुलाई में ट्वीट में लिखी थी ये बात
सिद्धार्थ शुक्ला ने 23 जुलाई 2021 को एक ट्वीट किया था जिसको लेकर उनके फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि टीवी इंडस्ट्री में कोई उनके खिलाफ था। सिद्धार्थ ने अपने इस ट्वीट में लिखा था नाम ऐसा करो कि लोग तुम्हें हराने की कोशिश नहीं साजिश करें।

सिद्धार्थ शुक्ला ने फैन से ट्वीट का जवाब देते हुए शेयर की थी ये बात
वहीं इस ट्वीट के चंद दिन बाद 10 अगस्त 2021को सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैन ने सिद्धार्थ की हेल्थ को लेकर चिंता जताई थी। जिसमें उसने लिखा था सिद्धार्थ फिट नहीं दिख रहे हैं। उसने लिखा था भाई आप थोड़ा अपनी फिजीक पर ध्यान दो। यूजर ने सिद्धार्थ शुक्ला के वेट गेन करने को लेकर सवाल किया था। फैन को सिद्धार्थ ने रिप्लाई भी दिया था। उन्होंने कहा था कि भाई, मैं कुछ दवाईयां ले रहा हूं, जो कि वजन बढ़ा देती हैं। हो जाऊंगा सही। चिंता के लिए धन्यवाद।

सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में मां से पानी मांगा था और बताई थी ये परेशानी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला बुधवार को अपनी मां रीता के साथ टहलने भी गए थे। बुधवार की रात सिद्धार्थ ने सोने से पहले कुछ दवाएं ली थीं और सोने चले गए थे। लेकिन रात 3 बजे उनको बेचैनी हुइ तो उन्होंने अपनी मां रीता से पानी मांगा और बोले मुझे ठीक नहीं लग रहा है, इसके बाद वो अपने कमरे में सोने चले गए और सुबह होने पर जब तकलीफ बढ़ी तो मां ने अपनी बेटी प्रीति को फोन कर बुलाया और कूपर अस्पताल ले गए जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत रास्ते में ही हो चुकी है।

डॉक्टर ने सिद्धार्थ को ज्यादा एक्सरसाइज करने से किया था मना
बताया जा रहा है सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ने पर उनकी मां ने अपने फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया था जो सुबह 8 बजे पहुंच गए थे। उन्होंने ही सिद्धार्थ को अस्पलाल ले जाने के लिए कहा था। सिद्धार्थ हर दिन अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए 3-4 घंटे वर्जिश करते थे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा वर्जिश के लिए मना कर दिया था। वो बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन डाइट लेते थे। अपने बढ़ते वजन से परेशान थे इसलिए एक्सरसाइज स्किप नहीं करते थे।

सिद्धार्थ शुक्ला ने मौत पर लिखा था ये ट्वीट
सिद्धार्थ शुक्ला ने 24 अक्टूबर, 2017 को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए यह ट्वीट किया था ट्वीट में उन्होंने मौत के बारे में लिखा था, जिसके वायरल होने पर अब अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। एक्टर ने मौत के बारे में अपनी सोच जाहिर करते हुए लिखा, 'मौत जिंदगी में सबसे बड़ा नुकसान नहीं है। सबसे बड़ा नुकसान है उसका मर जाना जो हमारे अंदर है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 से शुरू किया टीवी करियर
मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2008 में वह टीवी सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद साल 2013 में बालिका वधू धारावाहिक से वो दर्शकों के फेवरेट बन गए। इस सीरियल के बाद उनकी जबदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ी। इसके बाद सिद्धार्थ को फिल्में के ऑफर मिलने लगे और 2014 में आई 'हंपटी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में नजर आए। 2014 में ही 'ब्रोकन बट ब्यूटीफल' नामक वेब सीरीज भी आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने कई एलबम बनाए और बिग बॉस से वो और लोकप्रिय हो गए। लाखों की संख्या में उनके फैन्स बढ़ गए।

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार वालों ने पुलिस को बोली है ये बात
हालांकि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े।












Click it and Unblock the Notifications