शटलर साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट करना सिद्धार्थ को पड़ा महंगा, महिला आयोग ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
शटलर साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट करना सिद्धार्थ को पड़ा महंगा, महिला आयोग ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश
नई दिल्ली, 10 जनवरी। बैंडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने पंजाब के फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में सेंध के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिस पर रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ ने ऐसी बेहूदा कमेंट किया जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं और लोग एक्टर का अकाउंट सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

सिद्धार्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का महिला आयोग ने दिया आदेश
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर इंडिया को लिखा, "शटलर साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ के ट्वीट को तुरंत ब्लॉक किया जाए। 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं साइना नेहाल पर की इस टिप्पणी को आयोग ने महिला विरोधी और अपमानजनक" कहा। एनसीडब्ल्यू ने डीजीपी महाराष्ट्र को भी लिखा है कि "इस मामले की तुरंत जांच करें और प्राथमिकी दर्ज करें।"

अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा हमने डीजीपी से इस मामले की तुरंत जांच और FIR करने के लिए कहा है। इसके साथ ही महिला आयोग अध्यक्ष ने बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ का अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया है।

साइना नेहवाल ने पीएम मोदी को लेकर किया था ये ट्वीट
बता दें पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा में चूक पर साइना नेहवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा था कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं इसकी कड़े शब्दों में अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।
Subtle cock champion of the world... Thank God we have protectors of India. 🙏🏽
Shame on you #Rihanna https://t.co/FpIJjl1Gxz
— Siddharth (@Actor_Siddharth) January 6, 2022
सिद्धार्थ ने किया था ये द्विअर्थी ट्वीट
सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल के ट्वीट के जवाब में लिखा- दुनिया की 'Subtle cock चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं। जिसके बाद एक्टर को जमकर टृीटर पर ट्रोल किया जा रहा है, इसके साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने और उनका अकाउंट ब्लॉक करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले में एक्टर सिद्धार्थ ने कहा "कुछ भी अपमानजनक नहीं था, इसे अन्यथा पढ़ना अनुचित है।












Click it and Unblock the Notifications