'मेरी बेटी वो शराब पीती', मां श्वेता तिवारी ने पलक तिवारी के खोले राज!

Shweta Tiwari On Palak Tiwari: फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा में अपनी तगड़ी पहचान बनाई है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री कर ली है।

फिलहाल वो भी अपनी जगह इंडस्ट्री में बनाने की कोशिश में हैं। श्वेता और पलक के बीच मां-बेटी के रिश्ते से ज्यादा एक दोस्ताना रिश्ता भी रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में श्वेता ने अपनी पैरेंटिंग के एक्सपीरिएंस के बारे में बात की है।

Shweta Tiwari On Palak Tiwari

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में श्वेता तिवारी ने पैरेंटिंग पर कहा, मैंने अपने बच्चों को डिसिप्लिन में रखने के लिए घर में कुछ रूल बनाए थे। जैसे अगर पलक घर से बाहर जा रही है तो उसे रात 11 बजे तक घर लौटना ही है। 11 बजे तक उसका घर ना आना मुझे पसंद नहीं था। जब भी वो पार्टी करने जाती तो मैं उसके दोस्तों और ग्रुप के लोगों का नंबर मांगती। उससे पूछती थी कि आखिर तुम किसे साथ जा रही है। लेकिन पलक मुझे उसके दोस्तों को फोन करने से मना करती थी। हालांकि मैं सबके नंबर अपने पास लेती थी। यहां तक कि मैं पलक के दोस्तों की मां के भी नंबर मांगती थी।

श्वेता ने आगे बताया, मैं पलक को लेकर थोड़ी डरी हुई थीं, क्योंकि वह एक लड़की है। ज़माना भी थोड़ा अजीब है। मेरी बेटी पलक शराब नहीं पीती है। लेकिन दूसरे लोग तो पीते हैं। पलक के पास स्कूल के दिनों में फोन नहीं था। कॉलेज में आने के बाद उसे मैंने पहला फोन दिया था। वो जब 16 साल की थी, तभी से मेकअप करना शुरू कर दिया था। हालांकि स्कूल जाते वक्त मेकअप नहीं करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+