इंटरव्यू में फूट फूटकर रोए एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी, बेटी पलक के बारे में कहीं ऐसी बातें
एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने कहा था कि राजा चौधरी ने उन्हें धोखा दिया था। वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे और उसके बाद मारपीट करने लगते थे। लेकिन अब राजा चौधरी ने खुद अपनी पर्सनल लाइफ में मचे हंगामे पर चुप्पी तोड़ी है।
मुंबई, 3 अगस्तः टीवी और भोजपुरी फिल्मों में अपना जादू चलाने वालीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने राजा चौधरी के बारे में कई सारे खुलासे किए थे और उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने कहा था कि राजा ने उन्हें धोखा दिया था। वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे और उसके बाद मारपीट करने लगते थे। लेकिन अब राजा चौधरी ने खुद अपनी पर्सनल लाइफ में मचे हंगामे पर चुप्पी तोड़ी है। राजा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी पहली पत्नी श्वेता तिवारी ने उनको तलाक क्यों दिया था। वहीं उनकी दूसरी पत्नी श्वेता सूद उनसे एलिमनी मांग रही है। साथ ही राजा ने एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा की तारीफ भी की। आइए आपको बताते हैं राजा ने इस इंटरव्यू में कौन कौन से राज खोले।

ड्रिंक करना मेरी बहुत बड़ी समस्या है
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर सबसे पहले सफाई दी। राजा चौधरी ने कहा- मैं बहुत ज्यादा ड्रिंक करता हूं और ये मेरी सबसे बड़ी समस्या है। मैंने इसके लिए कई डॉक्टरों से बात भी की है। मैंने मनोवैज्ञानिक से भी सलाह ली थी लेकिन मैं इसे छोड़ नहीं सका क्योंकि डॉक्टर्स का कहना है कि मैं लूप में हूं। मैं एक हार्टब्रोकन पर्सन हूं। लेकिन मैं अपनी ड्रिंकिंग प्रॉब्लम से आज भी लड़ रहा हूं। बेस्ट डॉक्टर्स से कंसल्ट कर रहा हूं। राजा चौधरी इंटरव्यू के समय फूट फूटकर रो रहे थे।

परिवार को नहीं राजा चौधरी पर भरोसा
राजा चौधरी ने बताया- मैं लॉकडाउन के समय अपने माता-पिता के साथ अपने उत्तर प्रदेश के घर में रहते थे। रहता था। लेकिन एक दिन उनके पैरेंट्स ने उन्हें मुंबई लौट जाने के लिए कह दिया। राजा ने आगे कहा- मेरी सारी समस्याएं साल 2007 में शुरू हुई थीं जब श्वेता तिवारी मुझसे अलग हो गई थीं। मैं फिर बिग बॉस में गया और वहां से कई सारी चीजें शुरू हो गईं। मुझे एक गलत व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया लेकिन मैं बिल्कुल ऐसा नहीं हूं। अब तो मेरे पैरेंट्स भी मुझ पर भरोसा नहीं करते हैं।

पलक तिवारी कर देती हैं पापा को इग्नोर
राजा चौधरी ने इंटरव्यू में कहा- श्वेता तिवारी ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया है। सजा सिर्फ एक ही को क्यों मिल रही है। जब को-पायलट और पायलट साथ में कूदते हैं तो सिर्फ एक ही पैराशूट क्यों मिलना चाहिए। उन्हें भी बराबर का मौका मिलना चाहिए। बेटी पलक तिवारी के बारे में राजा चौधरी ने कहा- पलक आजकल बहुत बिजी रहती है। उनके पास अपने पापा के लिए समय नहीं है। वैसे मैं उसे कॉल नहीं करता। उसे मैसेज करता हूं या फिर ईमेल करता हूं। मैं उसके जवाब का इंतजार करता हूं क्योंकि मुझे उससे मिलने का मौका ही नहीं मिलता। या तो पलक बहुत ही बिजी होती है या फिर वो मुझे इग्नोर कर देती है।
दूसरी पत्नी भी होना चाहती हैं अलग
राजा चौधरी ने अपनी पहली पत्नी श्वेता तिवारी के अलावा दूसरी पत्नी श्वेता सूद के बारे में भी बात की। आपको बता दें कि श्वेता सूद से राजा चौधरी ने गुपचुप तरीके से साल 2015 में शादी कर ली थी। राजा चौधरी ने बताया कि वह अब उनसे भी अलग हो रहे हैं। श्वेता उनसे एलिमनी की डिमांड कर रही हैं। राजा ने कहा- मैं हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में हूं। मैं जी नहीं रहा हूं। बस सर्वाइव कर रहा हूं। लेकिन जैसे ही मुझे पैसों की दिक्कत होती है, मेरी फैमिली हर चीज का ख्याल रखती है। मैं एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखता हूं। मैं अब अपने परिवार की जिम्मेदारी बन गया हूं।
श्रद्धा शर्मा से की थी मुलाकात
राजा चौधरी ने आगे बताया- मुझे याद है कि जब मैं बिग बॉस से निकला था, पुलिस मेरे पीछे थी। श्वेता तिवारी भी मेरे से नाराज थी। रोज मैं पुलिस स्टेशन में होता था। मैं शहर से बाहर भी नहीं जा सकता था। उस समय मैं श्रद्धा शर्मा से मिला था। उसने मुझसे कहा कि मैं उसके साथ रहूं। उसने मुझे एक रूम दिया। उसने मुझे उन सभी आरोपों से लड़ने का कॉन्फिडेंस दिया, जो मेरे खिलाफ लगाए गए थे। श्रद्धा बहुत अच्छी लड़की है। मैं उससे बहुत जल्दी मिलूंगा।
एज डिफ्रेंस के चलते गर्लफ्रेंड ने छोड़ा साथ
जब राजा चौधरी से पूछा गया कि श्रद्धा शर्मा ने तो उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है तो उस पर उन्होंने कहा- सभी धोखा देते हैं। मैंने भी दिया। वह इमोशनल अत्याचार शो था। मुझे नहीं पता था कि वो लोग ये गंदगी भी रिकॉर्ड कर रहे थे। इस बातचीत में राजा ने शिल्पी का भी जिक्र किया। आपको बता दें कि साल 2015 में राजा चौधरी, शिल्पी से शादी करने वाले थे। उसके साथ वह कुछ समय रहे भी थे। दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। लेकिन बाद में शिल्पी को एहसास हुआ कि राजा और उनके बीच काफी ज्यादा एज डिफ्रेंस है। शिल्पी ने राजा से कहा था कि राजा की बेटी पलक भी उससे बड़ी है। इसलिए दोनों को अलग हो जाना चाहिए।
राजा चौधरी अब करना चाहते हैं बिजनेस
राजा ने इंटरव्यू में आगे कहा- मुझसे अब कोई डेट नहीं करना चाहता क्योंकि मेरा क्रेडिट सिविल स्कोर बहुत कम हो गया है। हालांकि मैं 'बिग बॉस' में रहकर इतना जरूर सीख चुका हूं कि अकेले कैसे रहा जाता है। वैसे भी इंस्टाग्राम के समय में कोई अकेले नहीं रह सकता है। राजा ने कहा- मैं अब ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहना चाहता हूं। यहां मैनें बहुत कुछ खोया है। मैं अब पैसे कमाना चाहता हूं। मुझे अब रियल इस्टेट बिजनेस भी मिल गया है। मैं अकेले भले रह रहा हूं लेकिन खुश हूं। मुझे ये विश्वास जरूर है कि एक दिन मेरी बेटी आएगी और मेरे साथ रहेगी।
ऐसी थी राजा चौधरी की पर्सनल लाइफ
जानकारी के अनुसार राजा चौधरी की एक्स वाइफ श्वेता तिवारी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और तलाक ले लिया था। वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा ने भी राजा चौधरी पर मारपीट का केस दर्ज किया था, जिसमें उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। श्रद्धा शर्मा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इन सब के बावजूद राजा चौधरी ने श्वेता सूद से दूसरी शादी कर ली थी लेकिन अब वह भी उनसे अलग हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications