मुग्धा गोडसे को Kiss करने वाले सीन पर श्रुति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मजेदार था, लेकिन डायरेक्टर ने...
नई दिल्ली, 14 मार्च: नई वेब सीरीज 'ब्लडी ब्रदर्स' 18 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो जाएगी। इस सीरीज में श्रुति सेठ के साथ जयदीप अहलावत, जीशान आयुब, मुग्धा गोडसे, टीना देसाई भी नजर आएंगे। ये ब्रिटिश मिस्ट्री थ्रिलर गिल्ट का हिंदी वर्जन है। जिसमें कई हॉट सीन्स भी हैं। इस पर अब एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने खुलकर बात की है।

श्रुति-मुग्धा का किसिंग सीन
इस महीने की शुरुआत में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमें श्रुति सेठ और मुग्धा गोडसे के बीच किसिंग सीन दिखाया गया। वीडियो के अंत में मुग्धा श्रुति को पकड़कर Kiss करती नजर आ रही हैं। श्रुति ने जहां काले रंग की ड्रेस पहनी थी, तो वहीं मुग्धा ने शर्ट के नीचे सफेद रंग का टैंक टॉप पहना था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रुति ने इस पर खुलकर बात की है।

एक्ट्रेस ने कही ये बात
श्रुति ने कहा कि ये एक मजेदार सीन था, क्योंकि उन दोनों ने कभी भी ऐसा सीन नहीं किया था, लेकिन शाद के निर्देशन में उन्होंने आराम से ये कर लिया। अब उन्हें दर्शकों के फैसले का इंतजार है कि वो इस सीन को कितना पसंद करते हैं। हालांकि उन्हें इससे सकारात्मक उम्मीद है। फिलहाल वो दोनों एक्ट्रेस इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

दो भाइयों की है कहानी
आपको बता दें कि ट्रेलर में दो भाइयों की जिंदगी को दिखाया गया है। जिसमें जयदीप अहलावत ने जग्गी की भूमिका निभाई और जीशान अय्यूब दलजीत की भूमिका में हैं। दोनों की जिंदगी एक कार हादसे के बाद बदल जाती है। मेकर्स के मुताबिक भाइयों पर लोगों ने कई फिल्मों को देखा है, लेकिन ये उन सब से अलग है।

टीवी की हिट स्टार हैं श्रुति
वहीं श्रुति सेठ की बात करें तो वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने शरारत, वैसा भी होता है पार्ट 2 जैसे पॉपुलर शो से अपनी पहचान बनाई। बाद में उनको बॉलीवुड में भी एंट्री मिली और उन्होंने राजनीति, स्लमडॉग मिलेनेयर जैसी फिल्मों में काम किया। अब वो ओटीटी पर धमाका मचाने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications