'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में मचा बवाल, बोले- 11 साल की बेटियों को मुझसे घिन आती है, क्या हुआ नितीश भारद्वाज को?
Nitish Bharadwaj: बीआर चोपड़ा के सुपरहिट पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण की बेहतरीन भूमिका निभाकर नितीश भारद्वाज ने कई लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लोगों को उनका अभिनय खूब पसंद आया था।
'महाभारत' के भगवान 'श्रीकृष्ण' हुए परेशान
आज भी नितीश भारद्वाज को अपने किरदार के लिए बेजोड़ पॉपुलैरिटी प्राप्त है। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान चल रहे हैं। वह अपनी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों के कारण खबरों में छाए हैं।

नितीश भारद्वाज ने दूसरी पत्नी पर लगाए ऐसे आरोप
आपको बता दें कि टीवी के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज स्मिता गेट से दूसरी शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक सकी। इसके बाद उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ, बेटियों से उन्हें अलग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में छिड़ा युद्ध
जानकारी के अनुसार 'श्रीकृष्ण' की जिंदगी में पिछले कुछ समय से भयंकर गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। दरअसल नितीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता गेट पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। नितीश ने पत्नी स्मिता के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया था, जिसमें उन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
नितीश भारद्वाज की शादीशुदा लाइफ का दर्द
-जानकारी के अनुसार टीवी शो महाभारत में 'श्रीकृष्ण' का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर नितीश भारद्वाज ने साल 1991 में मोनिशा पाटिल से शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं। इसके बाद साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। मोनिशा अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर नितीश भारद्वाज से दूर चली गई थीं।
-इसके बाद नितीश भारद्वाज ने साल 2009 में स्मिता गेट से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों की जुड़वा बेटियां हैं। वहीं साल 2019 में नितीश भारद्वाज अपनी दूसरी पत्नी स्मिता से अलग हो चुके हैं। नितीश पर उनकी दूसरी पत्नी स्मिता ने कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एक्टर ने भी जमकर पलटवार किया था।
'11 साल की बेटियों को मुझे पापा कहने में घिन आती है'
-वहीं टेली टॉक इंडिया के साथ बात करते हुए नितीश भारद्वाज ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी परेशानियों के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा शादी करना चाहेंगे, तो अभिनेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी 11 साल की जुड़वां बेटियों को उन्हें अपना पिता से नफरत थी।
-नितीश भारद्वाज ने कहा- इस शादी में, मुझे हर तरह के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है और अब भी माता-पिता के अलगाव के साथ, मेरे दोनों बच्चों को मुझसे छीना जा रहा है। मेरी 11 साल की दोनों बेटियां मुझसे कहती हैं- हमें आपको पापा कहने में घिन आती है।
-नितीश भारद्वाज ने कहा- मैं सोचता हूं कि इतना कुछ करने के बाद भी बच्चियां ऐसा क्यों कह रही हैं। मैंने पत्नी से केवल उतना ही पैसा मांगा था जितना मेरे साथ धोखा हुआ था।
'13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था'
-नितीश भारद्वाज ने कहा- मेरी दूसरी पत्नी स्मिता गेट ने मुझे विकी डोनर बना दिया था। 13 साल से हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था। वह मेरे साथ बच्चों की बॉन्डिंग नहीं बनने देना चाहती थीं।
-नितीश ने आगे कहा- स्मिता गेट बस मुझसे पैसे चाहती थी। उसने मुझे एटीएम समझकर रखा था। उसने पहले मेरे साथ बच्चे पैदा किए और फिर मुझे विकी डोनर बना दिया। मैं जब भी उनके पास जाता था तो वो मुझे दूसरे कमरे में भेज देती थीं। हम दोनों के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications