Shreya Kalra Caste: Lock Upp 2 की विनर श्रेया किस जाति से? BF के लिए गालियां सुनी-चुम्मियां झेली, 1 करोड़ जीते

Lock Upp Season 2 Winner Shreya Kalra: रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' को आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने रोमांचक ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को करारी शिकस्त दी। श्रेया ने 1 करोड़ रुपए का कैश प्राइज अपने नाम कर लिया। शो के होस्ट बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और फराह खान ने उनके नाम की घोषणा की, जिसके बाद श्रेया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने स्टेज पर ट्रॉफी को चूमकर अपनी जीत का जश्न मनाया।

हालांकि यह जीत श्रेया के लिए आसान नहीं थी। पूरे सीजन में उन्हें अपने बेबाक बयानों, बदलते समीकरणों और खासकर अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग और गालियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार शो की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरीं।

shreya-kalra-caste

टॉप 5 फिनाले में पहुंचे, विजेता बनीं कालरा

ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा के साथ शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे टॉप-5 में पहुंचे थे। सबसे पहले राम कपूर बाहर हुए। इसके बाद शिल्पा शिंदे और योगेश रावत का सफर खत्म हुआ। अंतिम मुकाबला श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच रहा।

जैसे ही रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया को विजेता घोषित किया, पूरा सेट तालियों से गूंज उठा। श्रेया भावुक हो गईं और ट्रॉफी मिलने के बाद उसे चूम लिया। वहीं शिवांगी जोशी फर्स्ट रनर-अप रहीं।

shreya-kalra-caste

पूरे सीजन में श्रेया कालरा बनीं चर्चा का विषय

Lock Upp 2 की शुरुआत से ही श्रेया कालरा शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं। उन्होंने कभी अपनी राय रखने से परहेज नहीं किया। घर के भीतर शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चमोला और कई अन्य प्रतियोगियों के साथ उनकी तीखी बहसें हुईं। उनका सीधा और बेबाक अंदाज दर्शकों को पसंद भी आया और कई बार विवादों की वजह भी बना। घर के अंदर उन्होंने कई मजबूत गठबंधनों को चुनौती दी और अपनी रणनीति से लगातार गेम में आगे बढ़ती रहीं।

shreya-kalra-caste

Shreya Kalra Lock Upp Season 2 Winning Tricks: किस पैतरे ने दिलाई जीत?

श्रेया ने केवल भावनाओं के दम पर नहीं, बल्कि रणनीति के साथ खेल खेला। शो के लास्ट फेज में उन्होंने अपने पास मौजूद विशेष एडवांटेज का इस्तेमाल करते हुए वोटिंग समीकरण बदल दिए। इस फैसले ने कई मजबूत दावेदारों की राह मुश्किल कर दी। उनके गेमप्ले की आलोचना भी हुई, लेकिन दर्शकों का एक बड़ा वर्ग इसे स्मार्ट रणनीति मानता रहा। यही वजह रही कि टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों के बीच भी श्रेया फिनाले तक पहुंचने में सफल रहीं।

Shreya Kalra Boyfriend: बॉयफ्रेंड को लेकर ट्रोलिंग और अपशब्दों को झेला

shreya-kalra-caste

Lock Upp 2 के दौरान श्रेया कालरा का निजी जीवन भी लगातार चर्चा में रहा। उनका नाम लंबे समय से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऋषभ जायसवाल (Rishabh Jaiswal) के साथ जुड़ता रहा है। दोनों कई वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में साथ दिखाई देते रहे हैं। शो के दौरान उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई। कई बार श्रेया को अपने रिश्ते की वजह से ट्रोलिंग और अपशब्दों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, ऋषभ सार्वजनिक रूप से कई मौकों पर श्रेया के समर्थन में सामने आए और उन्होंने आलोचकों को जवाब भी दिया।

Who Is Shreya Kalra: कौन हैं श्रेया कालरा?

shreya-kalra-caste

श्रेया कालरा का जन्म 14 जनवरी 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया से अपने करियर की शुरुआत की और टिकटॉक पर लाखों फॉलोअर्स बनाए। भारत में टिकटॉक बंद होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया। फैशन, लाइफस्टाइल, कॉमेडी और व्लॉगिंग के जरिए उन्होंने बड़ी डिजिटल पहचान बनाई। बाद में उन्होंने अपना पॉडकास्ट 'Don't Spill Too Much' भी शुरू किया, जिसमें कई सेलिब्रिटी और कंटेंट क्रिएटर शामिल हो चुके हैं।

Shreya Kalra किन-किन रियलिटी शोज में भी दिख चुकी ?

आपको बता दें कि, Lock Upp 2 से पहले भी श्रेया कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसमें MTV Roadies Revolution, MTV Splitsvilla जैसे कई डिजिटल रियलिटी शो रहे हैं।

Shreya Kalra Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं श्रेया?

श्रेया की स्कूलिंग इंदौर के न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में हुई। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR) से MBA किया।

shreya-kalra-caste

Shreya Kalra Family: परिवार में कौन-कौन हैं?

श्रेया के परिवार में पिता किशोर कालरा, मां राजकुमारी कालरा और भाई मनीष कालरा है। श्रेया कई इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि उनके परिवार ने हमेशा उनके फैसलों का समर्थन किया।

Shreya Kalra Net Worth: नेटवर्थ कितनी है?

श्रेया कालरा ने अपनी संपत्ति का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। उनकी आय के प्रमुख स्रोत हैं इंस्टाग्राम ब्रांड प्रमोशन,यूट्यूब,पॉडकास्ट, रियलिटी शो, ब्रांड एंडोर्समेंट, पेड सोशल मीडिया कैंपेन।

Shreya Kalra Caste: किस जाति से हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा ने कभी सार्वजनिक रूप से अपनी जाति का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, 'कालरा' उपनाम वाले लोग पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सिंधी या पंजाबी समुदाय से आते हैं। फिलहाल, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसलिए उनकी जाति को लेकर कोई निश्चित दावा करना उचित नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+