'10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी' लड़कियों ने श्रद्धा के लिए लगाया नारा, सुनकर खिलखिला उठीं एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक कॉलेज में पहुंचीं थी जहां पर लोगों ने जमकर नारे लगाए।

Shraddha Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। यही वजह है कि दोनों की आनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने श्रद्धा कपूर अहमदाबाद के एक मॉल में पहुंची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान मौजूदा फैंस ने एक्ट्रेस को स्टेज पर देखकर '10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी' के नारे लगाए।

फिल्म प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची श्रद्धा कपूर

फिल्म प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची श्रद्धा कपूर

बता दें कि, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में एक्ट्रेस हाल ही में अहमदाबाद पहुंची। इस दौरान मौजूदा सभी फैंस ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक टॉप और ब्लू जींस में स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं।

लड़कियों ने लगाया नारा-'10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी

लड़कियों ने लगाया नारा-'10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, श्रद्धा कपूर स्टेज पर मौजूद हैं तभी गर्ल गैंग ने माइक अपने पास लिया और जोर से चिल्लाने लगी, '10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी।' इसके बाद मौजूदा भीड़ जोर से हूटिंग करने लगती है। यह सब देखकर श्रद्धा कपूर अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाती और हंसते हुए शर्माती हुई नजर आईं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

फिलहाल श्रद्धा कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, '10 रुपये से करोड़ के सामान की तुलना कर दी'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ तो नया बनाओ यह तो पुराना डायलॉग है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं'।

इस दिन रिलीज होगी 'तू झूठी मैं मक्कार'

इस दिन रिलीज होगी 'तू झूठी मैं मक्कार'

आपको बता दें कि, लव रंजन की लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे। फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

रणबीर-श्रद्धा का वर्कफ्रंट

रणबीर-श्रद्धा का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के बाद वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगे। जिसका हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें, तो वह इसके बाद अपनी अगली फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू करेंगी।

Recommended Video

    Shraddha Kapoor निभाएंगी Rukhsana Kausar का किरदार, कौन हैं ये ? | Bollywood | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+