Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग सेट पर मचा हंगामा, क्या हुआ एक्ट्रेस को?
Shraddha Kapoor Injured: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है।
शूटिंग सेट पर श्रद्धा कपूर के साथ हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में श्रद्धा कपूर काफी घायल हो गई हैं और उनके पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की टीम की तरफ से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लावणी डांस के दौरान लगी गंभीर चोट
खबर है कि श्रद्धा कपूर को सेट पर लगी चोट इतनी गंभीर बताई जा रही है कि मेकर्स को शूटिंग तक रोकनी पड़ी है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईथा' के लिए एक बड़े लावणी डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी ज्वैलरी और कमरपट्टा पहन रखा था।
श्रद्धा कपूर के पैरों में हुआ फ्रैक्चर
-भारी पोशाक और तेज रफ्तार डांस मूव्स के बीच श्रद्धा कपूर का संतुलन बिगड़ा और वह तेजी से गिर पड़ीं। उनके पैर और हाथ में चोट लगी है। इसके अलावा पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है।
-जानकारी के अनुसार फिल्म 'ईथा' की शूटिंग मड आइलैंड में चल रही थी, जहां श्रद्धा कपूर ने डांस के अलावा कई इमोशनल सीन भी शूट किए थे लेकिन चोट लगने के बाद यूनिट ने तुरंत शूटिंग रोक दी है।
दो हफ्ते बाद फिर शुरू होगी शूटिंग
मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के ठीक होने तक मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है। यूनिट अब श्रद्धा कपूर के पूरी तरह रिकवर होने का इंतजार करेगी। वहीं एक्ट्रेस के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।
श्रद्धा कपूर की टीम ने नहीं दिया कोई ऑफिशियल अपडेट
हालांकि इस पूरे मामले पर श्रद्धा कपूर की टीम ने अब तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है। यहां तक कि एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। ऐसे में फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एक्ट्रेस या मेकर्स की ओर से अपडेट जारी किया जाएगा।
कौन हैं 'ईथा' की किरदार विथाबाई भाऊ?
-बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईथा' में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी क्वीन विथाबाई भाऊ का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक नहीं की गई है लेकिन शूटिंग 1 नवंबर 2025 से औधेवाड़ी में शुरू हो चुकी है।
-विथाबाई भाऊ (1957-1990) ने महाराष्ट्र के लोकनृत्य लावणी को नई पहचान दी थी। उनकी कला को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। श्रद्धा पहली बार एक लावणी परफॉर्मर का गहन और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए वह जमकर तैयारी कर रही थीं।
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और चोट की खबर सामने आते ही उनके फैंस की चिंताएं बढ़ गई हैं। सभी उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं, ताकि वह फिर से सेट पर लौट सकें।
ड्रग पार्टी में श्रद्धा कपूर के भाई का नाम आया सामने
-इस समय श्रद्धा कपूर के भाई सिदार्थ कपूर को लेकर भी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल दाऊद इब्राहिम की ड्रग पार्टी की जांच मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC) द्वारा की जा रही है। मामला 252 करोड़ की ड्रग पार्टियों से जुड़ा है।
-पिछले दिनों ही ओरी को इस मामले में समन जारी किया गया था, जिसके बाद अब श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धार्थ कपूर का नाम सामने आ रहा है। उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है।
-हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सपोर्टिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ कपूर को 25 नवंबर 2025 को इस मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। ये पूछताछ इस महीने की शुरुआत तब की गई जब एक ड्रग तस्कर द्वारा चौंकाने वाले दावे किए गए। उसने मशहूर हस्तियों के लिए आलीशान पार्टियों का आयोजन करने का दावा किया था।












Click it and Unblock the Notifications