इन एक्टर्स पर दिल लगा बैठी थीं श्रद्धा कपूर, एक से तो पिता शक्ति कपूर ने तुड़वा दिया था रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस ने अब तक कईं सेलेब्स को डेट किया है।

मुंबई, 2 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। फैंस हमेशा ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि अब तक श्रद्धा कपूर ने कितने सेलेब्स को डेट किया है। तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस के उन अफेयर्स के बारे में बताते हैं जिसके कारण वह खूब सुर्खियों में रहीं।

श्रद्धा कपूर के लव अफेयर्स

श्रद्धा कपूर के लव अफेयर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर कईं सुपरहिट फिल्में दी हैं। सबसे ज्यादा एक्ट्रेस को फेम उनकी फिल्म 'आशिकी 2' से मिला। लेकिन श्रद्धा कपूर जितनी ज्यादा अपनी एक्टिंग को लेकर जानी जाती हैं उससे कईं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चलिए आज हमको एक्ट्रेस के कुछ ऐसे लव अफेयर्स के बारे में बताते हैं जिनके साथ वह खूब चर्चा में रहीं।

आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को एकसाथ फिल्म आशिकी 2 में देखा गया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री के अलावा अपनी ऑफस्क्रीन कैमिस्ट्री को लेकर भी सुर्खियां में रहे। जी हां, दोनों फिल्म में साथ काम कर असल जिंदगी में भी एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों ने लगभग 5 साल एक दूसरे को डेट किया। लेकिन बाद में दोनों अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप क्यों किया इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ।

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर

श्रद्धा कपूर का अगर सबसे ज्यादा चर्चित अफेयर रहा है तो वो फरहान अख्तर के साथ रहा है। दोनों ने एकसाथ फिल्म 'रॉक ऑन 2' की थी। फिल्म की शुटिंग के दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई और दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। लेकिन दोनों का ये रिलेशनशिप ऐसा था जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। जिसकी वजह थी कि इन दोनों का ये प्यार एक्ट्रेस के पिता शक्ति कपूर को रास नहीं आ रहा था। बता दें कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति कपूर दोनों के रिश्ते को लेकर काफी खिलाफ थे। जब श्रद्धा कपूर फरहान के घर पहुंची तो ये खबर शक्ति कपूर को मिली। जिसके बाद वह श्रद्धा को फरहान के घर से खींच के बाहर ले आए। जब ये खबर मीडिया तक पहुंची और मीडिया ने शक्ति से सवाल किया तो उन्होंने इस अफवाह बताकर टाल दिया।

रोहन श्रेष्ठा

रोहन श्रेष्ठा

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर इन दिनों मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। दोनों को कईं बार बॉलीवुड इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। दोनों एक दूसरे को लगभग 4 साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि बीच में खबरें आई थी कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+