श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्‍ठ करने जा रहे शादी? चाची पद्मनी कोल्‍हापुरे ने बताया सच

मुंबई, 28 अगस्‍त। बॉलीवुड की खूबसूरत और क्‍यूट एक्‍ट्रेस श्रृद्धा और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के बीच रिलेशन की चर्चा लंबे समय से चल रही है। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि ये लव कपल जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब श्रद्धा के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा और चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने श्रृद्धा कपूर और रोहन की शादी पर प्रतिक्रिया दी है।

श्रद्धा कपूर रोहन को कर रही क्‍या डेट ?

श्रद्धा कपूर रोहन को कर रही क्‍या डेट ?

बता दें बीते कुछ महीने पहले, अटकलें लगाई जा रही थीं कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं और वहीं अब खबर आई कि उनके जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की संभावना है।

2019 में श्रृद्धा कपूर की रोहन से हुई थी मुलाकात

2019 में श्रृद्धा कपूर की रोहन से हुई थी मुलाकात

2019 में, श्रद्धा ने एक मैगजीन फोटोशूट किया, जिसके लिए उन्होंने रोहन के साथ काम किया। उस समय, श्रद्धा और रोहन दोनों को उनके भाई सिद्धांत कपूर और सह-कलाकार वरुण धवन सहित उनके बॉलीवुड दोस्तों ने चिढ़ाया था, जिससे उनके बीच रिलेशन है इसकी पुष्टि हो गई थी। हालांकि, तब श्रद्धा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।

श्रद्धा के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने भी दी प्रतिक्रिया

श्रद्धा के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं अब शादी की खबरों के बीच श्रद्धा के चचेरे भाई प्रियांक शर्मा और चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने अभिनेत्री की रोहन से शादी पर प्रतिक्रिया दी है। प्रियांक ने मीडिया को बताया, "मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं यार (अब मुझे क्या कहना चाहिए)। लेकिन हां, अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। जितना अधिक मर्जर, क्यों नहीं!"

चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताई सच्‍चाई

चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताई सच्‍चाई

वहीं श्रद्धा की चाची पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, "शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है (वह भी हंस पड़ी) अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी। अगर वह शादी करने की योजना बना रही है, तो आपको पता चल जाएगा।

"रोहन और श्रद्धा अपने कॉलेज के दिनों से दोस्त थे"

ई टाइम्‍स के साथ एक साक्षात्कार में, रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ ने पहले कहा था कि रोहन और श्रद्धा अपने कॉलेज के दिनों से दोस्त थे। "इसके अलावा, जुहू में उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं। वे दोनों अपने पेशेवर जीवन में बहुत अच्छा कर रहे हैं, इसलिए वे एक साथ रहने के बारे में जो भी निर्णय लेंगे, वह भी एक समझदार और परिपक्व निर्णय होगा।

रोहन के पिता भी शीर्ष फिल्म फोटोग्राफर रहे हैं

रोहन के पिता भी शीर्ष फिल्म फोटोग्राफर रहे हैं

रोहन श्रेष्‍ठ के पिता ने कहा था अगर वे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला करते हैं, तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करूंगा। 'आपत्ति' शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। और मैं आपको बता दूं, मैं रोहन को 'माई ड्रीम' कहता हूं, मैं उन्हें शायद ही कभी 'रोहन' के रूप में संबोधित करता हूं।" राकेश एक शीर्ष फिल्म फोटोग्राफर रहे हैं, जिन्होंने अपने समय में 600 से अधिक फिल्मों और हर सुपरस्टार के लिए शूटिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+