'कितने आदमी थे...' सिर्फ 2500 रुपये के लिए बने 'शोले' के 'कालिया', लोगों के सिर चढ़कर बोला 'खोटे' का जादू
Sholay kalia aka viju khote: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विू खोटे ने फिल्म शोले में कालिया का किरदार निभाकर अपनी जो छाप छोड़ी उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किरदार के लिए उन्हें 1500 रुपये फीस मिली थी।
साल 1941 में 17 दिसंबर को जन्मे खोटे ने मालिक फिल्म से इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। शोले फिल्म के अलावा उन्होंने अंदाज अपना-अपना और नगीना जैसी फिल्मों में भी काम किया। हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी उन्होंने अपना जादू चलाया।

उन्होंने नसीब, मेरी जंग, कर्मा, नगीना, दादागिरी, कयामत से कयामत तक, तेजा, त्रिनेत्र, जय किशन, अंदाज अपना-अपना, लज्जा, तलाश, हल्ला बोल और गोलमाल जैसी फिल्मों में काम किया है।
हमेशा के लिए कह गए अलविदा
2019 में विजू खोटे इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। विजू खोटे को कॉमेडी फिल्में करने का बेहद शौक था। हालांकि, कई फिल्मों में वे विलेन के किरदार में भी दिखे। अपने करियर में विजू ने 300 से भी ज्यादा फिल्में की।
विजू को मिले सिर्फ 2500 रुपये
विजू खोटे को कॉमेडी फिल्में करने का बेहद शौक था। हालांकि, कई फिल्मों में वे विलेन के किरदार में भी दिखे। अपने करियर में विजू ने 300 से भी ज्यादा फिल्में की।
विजू को मिले सिर्फ 2500 रुपये
साल 1975 में आई फिल्म शोले में विजू को कास्ट किया गया था। इसमें वे गब्बर की गैंग के डाकू कालिया के किरदार में नजर आए। फिल्म में उनका किरदार भले ही एक मिनट का था लेकिन उनके डायलॉग्स ने उन्हें लोगों के बीच फिर भी मशहूर कर दिया। लेकिन एक बात जो बेहद हैरान करने वाली है, वो ये कि विजू को इस किरदार के लिए सिर्फ 2500 रुपये ही दिए गए थे। हालांकि, उस जमाने में इतना पैसा काफी माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications