खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद क्या बिग बॉस में दिखेंगीं Shivangi Joshi, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री को लेकर शिवांगी जोशी के नाम की चर्चा जोरों पर है। इस बीच एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
मुंबई, 27 मई : टीवी की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी इन दिनों खूब चर्चा में हैं।'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का मशहूर किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरनाक स्टंट करती हुईं नजर आएंगी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी 12 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट भी फैंस के साथ शेयर की और बताया कि कैसे वे खुद को शो के लिए तैयार कर रहीं हैं। इस बीच सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री को लेकर भी शिवांगी के नाम की चर्चा जोरों पर है। इस बीच एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
शिवांगी ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू के दौरान शिवांगी से सवाल पूछा गया था कि अकसर देखा गया है कि ज्यादातर सेलिब्रिटी, जो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेते हैं, उन्हें बाद में बिग बॉस में भी देखा जाता है। इस सवाल का जवाब देते हुए शिवांगी ने कहा कि फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि मैं बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनने जा रही हूं।

खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने बताया कि वे डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मशहूर शो खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हैं। इसके साथ ही वे काफी उत्साहित भी हैं। शिवांगी कहती हैं कि वे सभी तरह की तैयारियां कर चुकी हैं। फिर चाहे वह स्वीमिंग सीखना ही क्यों न हो। शिवांगी का कहना है कि मैंने देखा है कि रोहित सर सभी कंटेस्टेंट को मोटिवेट करते हैं। यह मेरा फेवरेट रियलिटी शो है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

"ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिला फेम
टीवी के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को काफी फेम मिला था। अभिनेत्री ने शो में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। शिवांगी ने नायरा का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर राज किया था। इसके साथ ही शिवांगी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम में एक्ट्रेस को काफी संख्या में लोग फॉलो भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications