The 50 Winner: रियलिटी शो के विनर बने शिव ठाकरे, प्राइज मनी को लेकर उठाया बड़ा कदम
पॉपुलर रियलिटी शो द 50 का खिताब आखिरकार शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया। ग्रैंड फिनाले में उन्होंने फैसल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और काका जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया। यह जीत उनके करियर की दूसरी बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इससे पहले वह बिग बॉस मराठी 2 के भी विजेता रह चुके हैं।

जीत के बाद इमोशनल हुए
विजेता घोषित होते ही शिव काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां का बड़ा योगदान है। उनका पहला कदम अपनी मां से मिलकर उन्हें धन्यवाद देना होगा। शिव ने यह भी शेयर किया कि उनकी मां ने उनके लिए लगातार प्रार्थनाएं की थीं, इसलिए वह ट्रॉफी उन्हें समर्पित करना चाहते हैं।
प्राइज मनी को लेकर लिया खास फैसला
शो के दौरान टास्क के जरिए इनामी राशि 40,44,000 लाख रुपये तक पहुंची थी। जबकि फाइनल प्राइज 50 लाख रुपये रखा गया था। लेकिन इस बार एक अनोखा मोड़ देखने को मिला, जब यह राशि शिव ने खुद न लेकर अपने फैन सीताराम को सौंप दी। मंच पर उन्होंने सीताराम को चेक देते हुए उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद किया।
प्रिंस नरूला को जीत की ट्रिब्यूट
शिव ठाकरे ने अपनी जीत प्रिंस नरूला को समर्पित की। सेमीफाइनल में प्रिंस ने अपना फिनाले टिकट शिव को दे दिया था। उनका मानना था कि वह पहले ही कई रियलिटी शोज जीत चुके हैं और नए चेहरों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। उनके इस फैसले ने शिव की जीत में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में कंटेस्टेंट्स को एक चुनौतीपूर्ण टास्क दिया गया था, जिसमें उन्हें बैग्स पर चढ़कर सही नंबर वाला झंडा चुनना था। इस टास्क को सबसे तेजी से पूरा करने वाले प्रिंस नरूला रहे। जीत के बाद उन्होंने अपनी जगह शिव को देकर खेल का रुख ही बदल दिया।
स्टार्स से सजा रहा शो
यह शो कई चर्चित हस्तियों से भरा हुआ था। करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, दिव्या अग्रवाल, सपना चौधरी और मोनालिसा जैसे कलाकारों ने शो को खास बना दिया। 1 फरवरी 2026 से शुरू हुआ यह शो लगातार चर्चा में बना रहा और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता रहा।












Click it and Unblock the Notifications