10 साल की छोटी उम्र में ये क्या बन गया शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान, शुरू कर दिया ऐसा काम

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनके बेटे वियान ने 10 साल की छोटी उम्र में ही अपना यूनिक स्टार्टअप शुरू कर दिया है।

मुंबई, 29 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के बेटे वियान ने 10 साल की उम्र में ही एक ऐसा काम करना शुरू कर दिया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मां शिल्पा शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर गत रविवार को अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है और लोगों को अपने बेटे के इस यूनिक काम के बारे में बताया है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उनके बेटे वियान ने 10 साल की छोटी उम्र में ही अपना यूनिक स्टार्टअप शुरू कर दिया है। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का बेटा वियान कस्टमाइज्ड शूज फ्लॉन्ट कर रहा है जो उसने अपनी मां के लिए डिजाइन करवाए हैं।

बहुत खुश हैं मां शिल्पा शेट्टी

बहुत खुश हैं मां शिल्पा शेट्टी

बेटे वियान ने मां शिल्पा शेट्टी के लिए कस्टमाइज्ड शूज डिजाइन करवाए हैं। आपको बता दें कि वियान ने इन शूज का नाम VRKICKS रखा है और इनकी कीमत 4999 रुपए से शुरू होती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है- मेरे बेटे वियान राज का पहला और यूनिक बिजनेस वेंचर VRKICKS। यह कस्टमाइज्ड स्नीकर शूज बनाता है। छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा ही प्रोत्साहित करना चाहिए।

10 साल की उम्र में बिजनेसमैन बन गया वियान

शिल्पा शेट्टी ने अपने 10 साल के छोटे बेटे के लिए अने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है- इस वेंचर के आइडिया और कॉन्सेप्ट से लेकर डिजाइन तक और यहां तक कि वीडियो तक उसने खुद बनाया है। आंत्रप्रेन्योर और डायरेक्टर बेटा वियान। हैरान करने वाली बात ये है कि इस छोटी सी उम्र में उसने इस कमाई का एक हिस्सा चैरिटी में देने की भी बात कही है। मेरा बेटा अभी सिर्फ 10 साल का ही है।

जमकर कमेंट्स कर रहे हैं सेलेब्स

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा है- ये पीढ़ी उन्हें हैरान कर रही है। वहीं उन्होंने अपने बेटे को बेस्ट ऑफ लक भी कहा है। आपको बता दें कि वियान ने जिस कॉन्फिडेंस के साथ कस्टमाइज्ड जूतों की पहली जोड़ी वीडियो में दिखाई है वह देखने लायक है। इस पोस्ट पर सेलेब राजीव अदातिया ने कमेंट करते हुए लिखा है- वो मेरे लिए जूते कब बनाएगा? अब इंतजार नहीं हो रहा। एक्टर अमित साद ने भी अपने जूतों को लेकर वियान से सवाल किया है।

वियान की डांस स्किल भी है अद्भुत

जानकारी के अनुसार शिल्पा शेट्टी का 10 साल का बेटा न सिर्फ एक अच्छा बिजनेसमैन बन गया है बल्कि वह एक अच्छा डांसर भी है। वियान को एक्टर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की तरह फ्री स्टाइल डांसिंग बहुत पसंद है। वहीं वियान अपनी मां के साथ नियमित रूप से योग भी करता है।

शिल्पा शेट्टी को पैर में लगी चोट

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म द इंडियन फोर्स की शूटिंग में व्यस्त थीं। उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते हुए शिल्पा शेट्टी को पैर में गंभीर चोटे आई हैं। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही रिकवर हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+