शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के साथ एयरलाइन ने की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने लोगों से मांगी मदद

Shamita Shetty Indigo: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है है। इस वीडियो में शमिता काफी गुस्से में नजर आ रही हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने शमिता शेट्टी को किया परेशान
आपको बता दें कि शमिता शेट्टी को इंडिगो एयरलाइन ने इतना परेशान कर दिया है कि अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर उन्हें फटकार लगाई है। शमिता ने इस वीडियो में बताया है कि उन्हें इंडिगो एयरलाइन की वजह से किस परेशानी का सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार शमिता शेट्टी से पहले भी कई और सेलेब्स को इंडिगो से ट्रेवल करने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

Shamita Shetty Indigo

बिना पूछे इंडिगो ने उतार दिया शमिता शेट्टी का बैग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को शमिता शेट्टी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शेयर किया है जहां इंडिगो की वजह से वो फंस गई हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में कह रही हैं- मैं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फंसी हुई हूं। मैं इंडिगो एयरलाइन से जयपुर से चंडीगढ़ ट्रेवल कर रही थी और मुझे बिना बताए मेरे बैग उतार दिए गए। मैं यहां एक इवेंट के लिए आई थी।

शमिता शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल
शमिता शेट्टी ने आगे कहा है- मेरे हेयरड्रेसर का और मेरा बैग उतर दिया गया है क्योंकि कुछ वजन का इशू था। ऐसा कुछ करने से पहले क्या मुझे इन्फॉर्म नहीं किया जाना चाहिए था। इंडिगो मुझे इन्फॉर्म किए बिना ही इस तरह का काम कैसे कर सकता है। मुझसे कहा जा रहा है कि मैं चंडीगढ़ आने वाली उनकी अगली फ्लाइट का इंतजार करूं, जो रात 10:30 बजे है, मेरे इवेंट के खत्म होने के बाद। ग्राउंड स्टाफ को भी नहीं पता कि क्या करना है या हमारी मदद कैसे करनी है।

शमिता शेट्टी ने लोगों से मांगी मदद
इसके बाद शमिता शेट्टी ने एक और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी ये परेशानी बांटी है। शमिता इस वीडियो में कह रही हैं- मैं चंडीगढ़ में फंसी हुई हूं और इवेंट में पहनने के लिए मेरे पास कोई कपड़े नहीं हैं। अगर कोई भी चंडीगढ़ के डिजाइनर इसे देख रहे हैं तो प्लीज कुशल से संपर्क करें। हमें आउटफिट चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+