डैड राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद बेटे वियान का पहला पोस्ट, फोटो शेयर कर गणपति का किया शुक्रिया
मुंबई, 21 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पिछले 2 महीने के ज्यादा के वक्त से जेल में थे। ऐसे में सोमवार को उनको बड़ी राहत मिलते हुए मुंबई की एक अदालत से बेल मिल गई। राज कुंद्रा को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। जेल से बाहर आने के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बेटा वियान भी काफी खुश नजर आ रहा है। उन्होंने अपने डैड के जेल से बाहर आने के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए गणपति भगवान को शुक्रिया कहा है।

पापा की बेल के बाद बेटे की पहली पोस्ट
अश्लील फिल्म बनाने और उनको ऐप पर रिलीज करने के आरोपी राज कुंद्रा फिलहाल जेल से बाहर आ गए हैं। पति की जमानत होने के बाद पहले जहां शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात कही थी। वहीं अब उनके बेटे वियान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। राज को पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिलने के बाद वियान की यह पहली पोस्ट है। वियान राज कुंद्रा ने फैमिली के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव की एक तस्वीर साझा की है।

वियान ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया!
वियान की ओर से शेयर की गई फोटो में उन्हें मॉम शिल्पा शेट्टी और छोटी बहन समीशा के साथ भगवान गणेश की एक बड़ी सी मूर्ति के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में तीनों ने फ्लोरल डिजाइन के साथ मैचिंग व्हाइट एथनिक आउटफिट पहना हुआ है। वहीं फोटो के कैप्शन में वियान ने लिखा कि जीवन भगवान गणेश की सूंड जितना, परेशानी उनके चूहे जितनी छोटी, मोदक के समान मधुर क्षण। गणपति बप्पा मोरया!

मुंबई की एक अदालत ने मिली जमानत
आपको बता दें कि राज कुंद्रा को जुलाई में पोर्न रैकेट में कथित तौर पर 'प्रमुख साजिशकर्ता' होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर एडल्ट फिल्मों की मेकिंग में शामिल होने और उन्हें अपने हॉटशॉट्स ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

शिल्पा ने शेयर किया पॉजिटिव कोट
वहीं इससे पहले पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी राज की जमानत के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पॉजिटिव कोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि इंद्रधनुष का अस्तित्व यह साबित करने के लिए मौजूद है कि एक बुरे तूफान के बाद सुंदर चीजें हो सकती हैं। बता दें कि शिल्पा ने पिछले महीने राज की गिरफ्तारी पर एक बयान जारी करते हुए कहा था कि उनका परिवार इस वक्त 'चुनौतीपूर्ण' समय से गुजर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications