पोनोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की कोर्ट से गुहार-'मैं गलत नहीं, प्लीज मुझे बरी करो'

मुंबई, 25 अगस्त। पोनोग्राफी केस में फंसे मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने मुंबई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिसमें उन्होंने अदालत से इस मामले में खुद को बरी करने की अपील की है। मालूम हो कि राज कुंद्रा को इस मामले में जुलाई 2021 में अरेस्ट किया गया था और सिंतबर 2021 में उन्हें बेल मिली थी, तब से वो जमानत पर बाहर हैं।

'उनके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले'

'उनके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले'

याचिका में कुंद्रा की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए उन्हें इस मामले में बरी किया जाए। कुंद्रा की इस याचिका के बाद कोर्ट ने अभियोजन पक्ष से 8 सितंबर तक इस मामले में जवाब मांगा है।

कुंद्रा पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज

कुंद्रा पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज

मालूम हो कि राज कुंद्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज है।

'मुझे जानबूझकर फंसाया गया'

'मुझे जानबूझकर फंसाया गया'

आपको बता दें कि बेल पर जेल से बाहर आने पर कुंद्रा ने कहा था कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा था और कहा था कि वो कभी भी पोर्नोग्राफी बनाने में शामिल नहीं रहे थे। मामला अभी कोर्ट में है, अभी कुछ भी साबित नहीं हुआ लेकिन मीडिया और कुछ लोगों ने मुझे दोषी करार कर दिया है। ये मेरे लिए दुख की बात है।

भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना बयान

मैंने कभी भी जांच से इंकार नहीं किया लेकिन मेरे खिलाफ जो तमाम भ्रामक और गैर जिम्मेदाराना बयान दिए गए उन्होंने मुझे बहुत ज्यादा दुखी और परेशान किया है।

'ये पूरा प्रकरण विच हंट का है'

'ये पूरा प्रकरण विच हंट का है'

सच तो ये है कि ये पूरा प्रकरण कुछ और नहीं बल्कि एक विच हंट का हिस्सा है। राज कुंद्रा ने कहा था कि 'जब से इस केस में मेरा नाम आया है, तभी से मेरी ट्रोलिंग बहुत ज्यादा बढ़ गई है, मैं चाहता हूं कि ट्रोलिंग के नाम पर लोग मीडिया ट्रायल के जरिए मेरी प्राइवेसी में दखल ना दें। राज कुंद्रा ने कहा कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से मेरा परिवार रहा है, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो मेरी निजता का सम्मान करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+