मुश्किल में फंसीं शिल्पा शेट्टी, EOW का शिकंजा, 5 घंटे तक एक्ट्रेस से पूछे गए ऐसे सवाल, क्या है मामला?
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। खबर है कि मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में एक्ट्रेस से करीब पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की है।
EOW ने शिल्पा शेट्टी से की पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिल्पा शेट्टी से ये पूछताछ उनके घर पर ही की गई, जहां पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया। इससे पहले, शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा से भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है।

शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे तक पूछे गए सवाल
-खबर है कि इस बार मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी से करीब 5 घंटे तक कई तरह के सवाल किए हैं।
-वहीं एक्ट्रेस ने भी जांच में पूरा सहयोग दिया है। दरअसल जांच में पता चला है कि धोखाधड़ी की राशि का एक हिस्सा शिल्पा शेट्टी के बैंक खाते में भी जमा हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें समन भेजा गया था।
राज कुंद्रा से हो चुकी है दो बार पूछताछ
-इस मामले में शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा से भी पुलिस पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या शिल्पा शेट्टी को इन लेन-देन के बारे में पता था या वह इससे अनजान थीं। आपको बता दें कि अभी तक किसी के भी खिलाफ कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
क्या है 60 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा मामला?
-आपको बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी 60 करोड़ रुपए की एक और धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित ऋण-सह-निवेश सौदे में कारोबारी दीपक कोठारी से कथित तौर पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में स्टार कपल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, अब बंद हो चुकी होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे और उन पर एक कारोबारी से ऋण-सह-निवेश सौदे में 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
दीपक कोठारी ने लगाया ऐसा आरोप
कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा संचालित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि उनके अनुसार ये निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया था।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications