शिल्पा शेट्टी ने पैपराजी को दिए ऐसे पोज, फिर कहा- मुंह में घुस के फोटो लोगे क्या? आखिर क्या हुई बात

शिल्पा शेट्टी जब भी कैमरे के सामने आती हैं कुछ न कुछ ऐसा करती हैं कि लोगों को मजा आ जाता है लेकिन इस बार पैपराजी को पोज देते हुए शिल्पा शेट्टी ने जो कहा उसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं।

Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने वीडियोज और तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट होती हैं और पैपराजी को जमकर पोज देती नजर आती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'निकम्मा' में नजर आई थीं और जल्द ही वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'पुलिस फोर्स' में नजर आनेवाली हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं कुछ न कुछ ऐसा करती हैं कि लोगों को मजा आ जाता है लेकिन इस बार पैपराजी को पोज देते हुए शिल्पा शेट्टी ने जो कहा उसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं।

शिल्पा शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

शिल्पा शेट्टी का वीडियो हो रहा है वायरल

हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी सभी पैपराजी की काफी फेवरेट हैं, क्योंकि उनके कैमरों के सामने वह ऐसे छा जाती हैं जो उन्हें चाहिए होता है। शिल्पा चाहे अकेली हों या फिर बच्चों के साथ वह पैपराजी को पोज जरूर देती हैं और उनके हर सवाल का जवाब भी देती हैं।

शिल्पा ने पैपराजी को कही ये बात

शिल्पा ने पैपराजी को कही ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल अलग दिखाई देता है। शिल्पा इस वीडियो में अपनी कार की तरफ जाती दिख रही हैं। जैसे ही वह कैमरे के सामने आती हैं पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं और यह सुनते ही वह फनी अंजाद में पोज देने लग जाती हैं। वहीं पैपराजी शिल्पा शेट्टी के पीछे-पीछे उनकी कार की गेट तक पहुंच जाते हैं जिसे देखकर शिल्पा को थड़ा गुस्सा आ जाता है।

शिल्पा ने कहा- मुंह में घुस के फोटो लोगे क्या

ऐसे में शिल्पा शेट्टी उनके आसपास खड़े पैपराजी को कहती हैं- मुंह में घुस के फोटो लोगे क्या? हालांकि, शिल्पा ने ये बात फनी अंदाज में कहा है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग शिल्पा शेट्टी से नाराज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोग काफी नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि शिल्पा शेट्टी ऐटिट्यूड दिखा रही हैं। वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

शिल्पा के वीडियो पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

शिल्पा के वीडियो पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा है- जब इनके हसबैंड अरेस्ट हुए थे तो वह बिना ओवरएक्टिंग के नैचुरल नजर आती थीं। वहीं कुछ लोगों ने शिल्पा शेट्टी को हिट हार्ड कहकर कमेंट किया है। हालांकि शिल्पा शेट्टी के कई फैंस ने उनकी साइड लेते हुए कहा है- उन्होंने यह फनी तरीके से कहा है, हर बार लोग बिना कुछ वजह के भी प्रॉब्लम खड़ी कर दिया करते हैं, यदि वह रूड हैं तो उन्हें इतनी इम्पॉर्टेंस देते ही क्यों हो?

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं शिल्पा शेट्टी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहने लगी हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को खुद से जोड़कर रखती हैं। कभी वह अपने बच्चों के फनी वीडियोज शेयर करती हैं तो कभी खाने-पीने के। वह त्योहारों और पूजा-पाठ के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। शिल्पा शेट्टी जल्द ही डयरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'पुलिस फोर्स' में नजर आनेवाली हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+