Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को कहा 'गंजे सिर वाली', वहीं राखी ने एक्ट्रेस को कहा 'मर्लिन खोपड़ा', आखिर क्यों?

शर्लिन चोपड़ा लगातार साजिद को लेकर बयान देती नजर आ रही हैं। उनकी इस हरकत को देखकर राखी सावंत भड़क गई थीं और उन्होंने शर्लिन का मजाक उड़ाया था। अब शर्लिन को भी राखी की इस हरकत पर गुस्सा आ गया है।

Sherlyn Chopra And Rakhi Sawant: बॉलीवुड फिल्ममेकर और 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट साजिद खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीटू के तहत साजिद खान पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद साजिद पर फिल्म इंडस्ट्री ने बैन लगा दिया था। अब चार साल बाद साजिद खान टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उन्हें टीवी पर देखने के बाद से कई सेलेब्स भड़क गए हैं। साजिद को स्क्रीन पर देखने के बाद से मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के भी होश उड़ गए हैं। इसी बीच शर्लिन चोपड़ा ने साजिद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रही हैं। शर्लिन मीडिया में लगातार साजिद को लेकर बयान देती नजर आ रही हैं। उनकी इस हरकत को देखकर राखी सावंत काफी भड़क गई थीं और उन्होंने पैपराजी के सामने शर्लिन का मजाक उड़ाया था। अब शर्लिन को भी राखी की इस हरकत पर गुस्सा आ गया है और उन्होंने कैमरे के सामने राखी को खरी-खोटी सुनाई है।

राखी सावंत ने शर्लिन को कही थी ये बात

राखी सावंत ने शर्लिन को कही थी ये बात

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत से जब पैपराजी ने शर्लिन चोपड़ा और साजिद खान के मामले के बारे में पूछा तो राखी ने कैमरे के सामने शर्लिन चोपड़ा का जमकर मजाक उड़ाया। उन्होंने शर्लिन की एक्टिंग करते हुए रोने का नाटक किया और कहा कि शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का आरोप लगा देती है। राखी ने गुस्से में पैपराजी से कहा था- वह खुद तो सुधरी नहीं है और दूसरों को सुधारने चली है। उसे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। अब शर्लिन चोपड़ा ने भी राखी सावंत को करारा जवाब दिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत का उड़ाया मजाक

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत का उड़ाया मजाक

मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा- राखी सावंत 31 किलो का मेकअप लगाती है। गंजे सिर को छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशन और विग का इस्तेमाल करती है। हर 3-4 महीने में अपने बॉयफ्रेंड्स और पति बदलती रहती है। हमने कभी पूछा कि वो ऐसा क्यों करती हैं? अब जब उसकी जल रही है तो क्या किया जाए? बरनॉल भेज देते हैं उसके घर पर।

शर्लिन चोपड़ा ने की राखी सावंत की नकल

शर्लिन चोपड़ा ने की राखी सावंत की नकल

शर्लिन चोपड़ा ने कैमरे पर राखी की नकल उतारते हुए कहा- मीडिया के सामने हैं-हैं करती रहती हैं। आदिल-आदिल बोलती रहती हैं। मतलब क्या है इस नौटंकी का। बेवकूफ है वो। अरे जिम के अंदर घुसो। जाओ, वेट लिफ्टिंग करो। डोले-शोले बनाओ। बॉडी बनाओ। शर्लिन आगे कहती हैं- लेकिन मेहनत नहीं करनी है उन मैडम को। बस 24 घंटे मीडिया-पैपराजी के सामने चीखना-चिल्लाना है और आदिल-आदिल करान है। इसके अलावा कुछ नहीं आता है उसे।

राखी सावंत ने भी दिया शर्लिन को जवाब

राखी सावंत ने भी दिया शर्लिन को जवाब

शर्लिन के इस बयान के बाद राखी सावंत ने भी उनको जवाब दिया है। राखी सावंत ने एक वीडियो बनाकर कहा है- मर्लिन खोपड़ा। तुम्हें करारा जवाब मिलेगा। तीन दिन तक मैं शूट कर रही हूं। मर्लिन खोपड़ा... तुम्हें करारा जवाब जरूर मिलेगा। वेट एंड वॉच। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- इनका बिग बॉस अलग ही चल रहा है। बहुत दिलचस्प है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- इन दोनों की फाइट देखने का अलग ही मजा आ रहा है।

साजिद खान से नाखुश हैं लोग

साजिद खान से नाखुश हैं लोग

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान ने जिस दिन से इस घर में एंट्री की है, लोग उसी दिन से उनसे नाखुश नजर आ रहे हैं। 'मी टू' के आरोपी साजिद खान पर उन एक्ट्रेसेस और महिलाओं का भी गुस्सा फूट रहा है जिन्होंने साजिद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। सभी लोग साजिद को बिग बॉस से निकालने की मांग कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+