'बस 15 दिन पहले ही तो...' शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
राजू श्रीवास्तव अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने कॉमेडियन के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मुंबई, 18 अगस्त: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत पर डॉक्टर्स बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। डॉक्टर्स ने राजू के करीबियों को उनसे मिलने पर रोक लगा दी है और ऐसे में फैंस उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स पाने के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं। सभी लोग कॉमेडी किंग के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने राजू के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बस 15 दिन पहले ही कॉमेडियन से मुलाकात की थी। इसके अलावा शेखर सुमन ने राजू की हेल्थ के यूं अचानक खराब होने को काफी चौंकाने वाला भी बताया है।
Recommended Video

शेखर सुमन ने किया बड़ा खुलासा
राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और हर दिन उनकी हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें किसी तरह के इंफेक्शन से बचाने के लिए करीबियों को ना मिलने की सलाह दी है। इस बीच अभिनेता शेखर सुमन ने राजू के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

क्या बोले अभिनेता?
टाइम्स ऑफ इंडिया संग एक इंटरव्यू में अभिनेता शेखर सुमन ने कहा कि उन्हें राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में कुछ बदलाव नजर आ रहे थे। राजू पहले से कमजोर लग रहे थे। हेल्थ में ऐसा बदलाव देखकर उन्होंने कॉमेडियन को चीजों को हल्के में लेने की सलाह दी और ज्यादा मेहनत ना करने के लिए कहा था।

हार्ट अटैक आने पर कराया भर्ती
बताते चलें कि हार्ट अटैक आने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मैनेजर नयन सोनी के मुताबिक अभी राजू आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

राजू ने हिलाई उंगलियां
शेखर सुमन ने कहा कि तीन दिनों पहले राजू ने अपनी उंगलियां हिलाई थीं और उनके शरीर में सुधार के संकेत भी नजर आ रहे थे। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे और उनकी हालत में भी सुधार होगा।

थोड़े कमजोर दिखे राजू
शेखर ने आगे कहा कि राजू तकरीबन 15 दिन पहले ही इंडियन लाफ्टर चैंपियन के सेट पर आए थे और हमने वैनिटी वैन में काफी देर तक बात की थी। मैंने नोटिस किया कि वे थोड़े कमजोर हो गए थे। फिर मैंने उन्हें सलाह दी कि चीजों को थोड़ा आसानी से लें और इतनी मेहनत ना करें। उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए।

नहीं थी कोई बीमारी
उन्होंने ये भी कहा कि ये काफी चौंकाने वाली बात थी कि अचानक वे ऐसे अस्पताल में एडमिट हो गए। राजू को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। मैं राजू को लगभग 25 सालों से जानता हूं और हमने एक साथ काम किया है। मैं जानता हूं कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है और वे जल्द ठीक हो जाएंगे। मैं उनके भतीजे और परिवार के संपर्क में हूं।

सुधर रही है कॉमेडियन की हालत
बीते दिनों राजू के मैनेजर ने पीटीआई को बताया था कि उनकी हालत धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। वे अपने शरीर के अंगों को हिला पा रहे हैं। अभी वे आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें होश आने में लगभग एक हफ्ते तक का समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications