पैनिक क्यों हो रहे हो? शहनाज गिल को देखकर इकट्ठा हुई भीड़, बॉडीगार्ड ने धकेला तो गुस्से में चीख पड़ीं एक्ट्रेस

हमेशा की तरह इस बार भी शहनाज के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। शहनाज के गार्ड ने जब फैंस को रोकने की कोशिश की, तो एक्ट्रेस बॉडीगार्ड पर भड़क उठीं।

Shehnaaz Gill yells at her bodyguard: शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी तगड़ी है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, उनसे पहले उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पहुंच जाते हैं। शहनाज फिलहाल एक इवेंट के लिए दुबई में हैं। यहां भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान शहनाज के बॉडीगार्ड्स उनके फैंस को पीछे धकेलते नजर आए, जिसके बाद शहनाज गिल अपने बॉडीगार्ड पर बुरी तरह से भड़क उठीं। अपने इसी अंदाज को लेकर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

इवेंट के लिए पहुंची दुबई

इवेंट के लिए पहुंची दुबई

शहनाज गिल आज से नहीं बल्कि 'बिग बॉस 13' से ही फैंस का दिल जीतती आ रही हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी तगड़ी है और उनकी एक झलक के लिए फैंस बेहद बेताब रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट के लिए शहनाज दुबई पहुंची। इस दौरान हमेशा की तरह इस बार भी शहनाज के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई।

बॉडीगार्ड ने फैंस को दिया धक्का

तभी शहनाज गिल का बॉडीगार्ड फैंस को पीछे धकेलते हुए दिखा। ये देखकर एक्ट्रेस बेहद बुरी तरह भड़क गईं। वायरल वीडियो में शहनाज बॉडीगार्ड पर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, भीड़ ने शहनाज गिल को घेर लिया, जिसके बाद उनके बॉडीगार्ड ने फैंस को पीछे धकेलना शुरू कर दिया।

तस्वीर के लिए पीछे दौड़े फैंस

तस्वीर के लिए पीछे दौड़े फैंस

फैंस शहनाज गिल के साथ तस्वीर लेना चाह रहे थे। इवेंट खत्म होने के बाद शहनाज जब जा रही थीं, तो एक्साइटेड फैंस तस्वीर लेने के लिए एक्ट्रेस के पीछे दौड़ने लगे। इतने में एक्ट्रेस को भीड़ में घिरते देख बॉडीगार्ड ने लोगों को पीछे धकेलना शुरू कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस बॉडीगार्ड पर बुरी तरह से भड़क उठीं।

'प्रॉब्लम क्या है?'

'प्रॉब्लम क्या है?'

गुस्से में शहनाज गिल बॉडीगार्ड से पूछती हैं कि प्रॉब्लम क्या है? फिर अपने फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद एक्ट्रेस बॉडीगार्ड से कहती हैं कि पैनिक क्रिएट करने की जरूरत नहीं है। अब शहनाज का ये वीडियो देखकर एक बार फिर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गुरु रंधावा संग किया डांस

गुरु रंधावा संग किया डांस

शहनाज गिल का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फैंस से मिलती दिख रही हैं। शहनाज की ये फैन अमेरिकी से दुबई सिर्फ उनसे मिलने के लिए पहुंची। 16 घंटे की लंबी फ्लाइट लेकर एक्ट्रेस की ये फैन उनसे मिलने के लिए पहुंची। शहनाज से मिलकर ये फैन रो पड़ीं। शहनाज भी जब अपनी फैन से मिलीं, तो एक्ट्रेस ने उन्हें कसकर गले लगा लिया।

इस फिल्म में दिखेंगी शहनाज

इस फिल्म में दिखेंगी शहनाज

इसके अलावा शहनाज गिल गुरू रंधावा के साथ अपने डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में है। वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हैं और शहनाज की तरफ से ये फैंस के लिए काफी शानदार सरप्राइज भी था। वर्कफ्रंट की बात करें, तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+