'तुम्हारी वजह से 1000 रुपये...' शहनाज गिल ने क्यूट अंदाज में पैपराजी को लगाई फटकार

हाल ही में शहनाज गिल को स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी पर उनके पैसे खर्च करने का इल्जाम लगा डाला। अब फैंस को शहनाज का ये क्यूट अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

मुंबई, 15 अगस्त: शहनाज गिल कितनी पॉपुलर हैं, ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं, पैपराजी वहीं पहुंच जाते हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की एक झलक देखने को बेताब रहते हैं। शहनाज का मासूमियत और क्यूटनेस भरा अंदाज फैंस को खूब भाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक सलून से निकलते हुए स्पॉट किया गया। शहनाज को देखते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे। इतने में शहनाज ने अपने मासूमियत भरे अंदाज में पैपराजी को फटकार लगा दी। उन्होंने पैपराजी पर पैसे खर्च करने का इल्जाम लगा डाला। अब शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

तिरंगे के साथ दिखीं शहनाज

तिरंगे के साथ दिखीं शहनाज

आज देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जोरो-शोरों से जश्न मना रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स भी तिरंगा फहरा रहे हैं। ऐसे में शहनाज गिल भी स्पॉट हुईं, तो एक्ट्रेस के हाथ में तिरंगा दिखा। शहनाज ने पैपराजी को पोज देते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए।

पैपराजी को लगाई डांट

पैपराजी को लगाई डांट

इस बार शहनाज तिरंगा लहराने के साथ-साथ पैपराजी को डांट लगाती भी दिखीं। अपनी पर्सनल केयर के लिए जुहू के एक सैलून में पहुंची शहनाज ने जब पैपराजी को देखा तो कहा कि मुझे पता था आप लोग यहां होंगे, इसलिए सैलून में पैसा खर्च करना पड़ा।

खिलखिलाती दिखीं एक्ट्रेस

शहनाज हर बार की तरह इस बार भी खिलखिलाती हुई नजर आईं। जब सैलून से बाहर निकलीं तो बोलीं कि आप लोगों की वजह से मुझे 1000 रुपये की स्ट्रेटनिंग करवानी पड़ी। क्योंकि मुझे मालूम था कि आप लोग यहां खड़े हैं। शहनाज का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

फैंस को भाया शहनाज का अंदाज

फैंस को भाया शहनाज का अंदाज

हमेशा की तरह इस बार भी शहनाज का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस की इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ ही शहनाज की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कई लोगों ने शहनाज के वीडियो को क्यूट बताया, तो कुछ ने कहा कि ये कितनी सिंपल है।

यूजर्स ने भाया शहनाज का अंदाज

यूजर्स ने भाया शहनाज का अंदाज

वहीं एक यूजर ने लिखा कि इसलिए शहनाज हमें इतनी पसंद है। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें सिंपल गर्ल बताया। शहनाज के इस वीडियो में खूब लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सिंपल लुक में दिखीं शहनाज

सिंपल लुक में दिखीं शहनाज

बताते चलें कि सैलून के बाहर स्पॉट हुईं शहनाज ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा हुआ था। एक्ट्रेस बैगी जींस और व्हाइट लूज शर्ट में नजर आ रही थीं। उनका लुक काफी कंफर्टेबल था और वे बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही थीं।

सलमान की फिल्म में आएंगी नजर

सलमान की फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें, शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस को उनकी फेवरेट शहनाज को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+