'सिद्धार्थ ने कभी नहीं कहा कि हंस मत', ट्रोलर्स पर भड़कीं शहनाज, कहा- किसी को क्यों बताऊं कि वो मेरा क्या था

'सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं कहा कि हंस मत...', ट्रोलर्स पर भड़कीं शहनाज, कहा- किसी को क्यों बताऊं कि वो मेरे लिए क्या था

मुंबई, 26 मार्च: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंस और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने दिवंगत अभिनेता और प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए कई बातें कही हैं। शहनाज गिल को काफी दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद खुश रहने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ की मौत के तीन महीने बाद इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में, शहनाज़ को एक सगाई पार्टी में शामिल होने के दौरान नाचते हुए देखा गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद डांस करने और हंसने के लिए शहनाज गिल को ट्रोल किया गया था। शहनाज गिल ने हाल ही में शिल्पा शेट्टी के चैट शो ''शेप ऑफ यू'' में इस घटना के बारे में बात की। ये शो मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक फिटनेस पर केंद्रित है।

शहनाज बोलीं- सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि मैं खुश रहूं

शहनाज बोलीं- सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि मैं खुश रहूं

शहनाज गिल से शिल्पा शेट्टी ने अपने चैट शो में पूछा कि उन्हें खुश दिखने को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है, इसको लेकर शहनाज गिल ने कहा, 'सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि मैं खुश रहूं। इसलिए मैं वही कर रही हूं। मैं खुश रहने की कोशिश कर रही हूं।'

'अगर मुझे हंसने का मौका मिला तो मैं हंसूंगी'

'अगर मुझे हंसने का मौका मिला तो मैं हंसूंगी'

शहनाज गिल ने कहा, ''अगर मुझे हंसने का मौका मिला तो मैं हंसूंगी, मैं खुश रहूंगी। अगर मेरा दिवाली मनाने का मन है तो मैं दिवाली मनाऊंगी क्योंकि जीवन में खुशियां बहुत जरूरी हैं। मैं खुद भी ऐसा करने की कोशिश करती हूं।''

शहनाज ने कहा- आज मैं पहली बार इस बारे में बात कर रही हूं

शहनाज ने कहा- आज मैं पहली बार इस बारे में बात कर रही हूं

शहनाज गिल ने कहा, ''आज पहली बार मैं इस बारे में बात कर रही हूं वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि आप (शिल्पा) मुझसे पूछ रही हैं। वरना मैं इन चीजों के बारे में कभी बात नहीं करती हूं और ना ही करना चाहती हूं। चाहे कोई कुछ भी बोले।''

'मैं सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी को क्यों बताऊं...'

'मैं सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी को क्यों बताऊं...'

शहनाज ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने संबंध के बारे में कहा, "मैं सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में किसी को क्यों बताऊं? उसके साथ मेरा क्या संबंध था, उसके साथ मेरा रिश्ता क्या था, मुझे किसी के प्रति जवाबदेह होने की जरूरत नहीं है। सिद्धार्थ मेरे लिए कितना जरूरी है और था, मैं उसके लिए क्या थी, मैं उसके लिए कितना मायने रखती थी, ये सब मुझे पता है। इसलिए मुझे किसी को कोई स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।"

'सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं कहा कि हंस मत...'

'सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं कहा कि हंस मत...'

शहनाज गिल ने आगे कहा, ''उन्होंने आगे कहा, "सिद्धार्थ ने मुझे कभी नहीं बोला की हंस मत। सिद्धार्थ मुझे हमेशा खुश देखना चाहता था और हमेशा हंसूंगी और अपना काम जारी रखूंगी क्योंकि मुझे बहुत आगे जाना है लाइफ में''। सामने आए वीडियो में दिखता है कि शहनाज की इन बातों को सुनकर शिल्पा उनको गले लगाने के लिए खड़ी हो जाती हैं।

सिद्धार्थ के निधन के बाद सोशल मीडिया से शहनाज से बना ली थी दूरी

सिद्धार्थ के निधन के बाद सोशल मीडिया से शहनाज से बना ली थी दूरी

शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी, बिग बॉस-13 के सेट पर ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। फैंस शहनाज और सिद्धार्थ को प्यार से सिडनाज कहते थे। सितंबर 2021 में सिद्धार्थ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज गिल ने कुछ महीनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+