Shehnaaz Gill मुसीबत में फंसी, पाकिस्तानी गाने पर डांस करने के बाद हुआ ऐसा हाल, क्या है मामला?
Shehnaaz Gill Troll: पाकिस्तानी म्यूजिक और ड्रामा की दीवानगी भारत में किसी से छुपी नहीं है। सरहद पार अगर कोई गाना या शो हिट होता है तो उसका असर भारतीय सोशल मीडिया पर भी साफ देखने को मिलता है। भले ही पाकिस्तानी शोज और कलाकारों पर भारत में बैन लग चुका हो लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।
पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की हो रही चर्चा
इन दिनों पाकिस्तान में हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' जबरदस्त चर्चा में है। इस शो की कहानी और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है लेकिन असली जादू इसके OST ने बिखेरा है जो इस वक्त पूरे साउथ एशिया में ट्रेंड कर रहा है।

'मेरी जिंदगी है तू' का OST बना सुपरहिट
ड्रामा का टाइटल ट्रैक 'मेरी जिंदगी है तू' लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इस गाने को सिंगर आसिम अजहर ने लेजेंड्री सबरी ब्रदर्स के साथ मिलकर गाया है। सूफियाना अंदाज और दिल छू लेने वाले बोलों की वजह से ये OST म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बना हुआ है। यही वजह है कि न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी ये गाना इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट वीडियोज का पसंदीदा ट्रैक बन गया है।
OST पर वीडियो बनाकर शहनाज गिल फंसीं
-इस ट्रेंडिंग गाने की तारीफ अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भी कर दी है लेकिन यही तारीफ उनके लिए मुसीबत बन गई है। शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह 'मेरी जिंदगी है तू' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
-वीडियो के साथ शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा है- इस गाने से ऑब्सेस्ड हूं और खुद से तो और भी ज्यादा। बस फिर क्या था, वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
लोगों ने शहनाज गिल को जमकर किया ट्रोल
-शहनाज गिल के वीडियो पर कई यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा है- इंडियन एक्टर्स को भी अब पाकिस्तानी गाने ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा- अरे यार पाकिस्तानी ड्रामा के गाने पर रील? इंडियन सेलेब्स को थोड़ी तो शर्म आनी चाहिए।
-एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा है- पाकिस्तानी सिंगर के गाने में ऐसा क्या है? हालांकि कुछ फैंस शहनाज गिल के सपोर्ट में भी नजर आए और उन्होंने इसे सिर्फ म्यूजिक की तारीफ बताया।
पाकिस्तानी सेलेब्स के अकाउंट इंडिया में बैन
-आपको बता दें कि इस साल अप्रैल के अंत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को बैन कर दिया गया था। इस लिस्ट में हानिया आमिर, माहिरा खान,फवाद खान, माहिरा होकेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
-इसके बावजूद पाकिस्तानी गानों और OST की पॉपुलैरिटी में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है। भारतीय ऑडियंस आज भी इन गानों को सुन रही है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा रही है।












Click it and Unblock the Notifications