Shehnaaz Gill: शेर को देख शहनाज गिल की निकली चीख, 'ओ मम्मी' चिलाकर रूम से भागीं उल्टे पैर

शहनाज गिल दुबई में शेर के बच्चे को देखकर डर गईं। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Shehnaaz Gill Viral Video: पंजाब की कैटरीना कैफ और बिग बॉस फेम शहनाज गिल आज एक जाना माना नाम है। एक्ट्रेस ने बेहद कम वक्त में फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है। एक्ट्रेस अक्सर फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक शेर से दूर भागती हुईं नजर आईं।

रूम में शेर को देख भागीं शहनाज गिल

रूम में शेर को देख भागीं शहनाज गिल

शहनाज गिल अक्सर अपने चुलबुले अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह जो भी करती हैं उनकी क्यूटनेस को देख फैंस का दिल खुश हो जाता है। अब उनकी इस लेटेस्ट वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें शहनाज गिल एक कमरे में शेर की वजह डर गईं और इतना ही वह डर के मारे कमरे से भाग गईं।

शहनाज गिल दिखीं डरी सहमी

शहनाज गिल दिखीं डरी सहमी

शहनाज गिल ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम में शेयर किया। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'मैं डर गई'। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कितनी डरी सहमी सी हैं। वीडियो में शहनाज गिल अपनी टीम मेंबर्स के साथ दिखाई दीं। वह जैसे ही एक कमरे से दूसरे कमरे में जाती हैं तो उन्हें रूम में शेर घुमते हुए दिखाई देता है।

शहनाज गिल की निकली चीखें

शहनाज गिल भले ही डरी थीं लेकिन उनको शेर से मिलने की बेहद एक्साइटमेंट थी। हालांकि शेर के गले में पटा बंधा हुआ था और उससे किसी को कोई खतरा नहीं था। लेकिन वो दिखने में इतना खतरनाक था कि उसे किसी को भी डर लग जाए। इसी तरह शहनाज गिल भी उससे मिलने पहुंची लेकिन शेर की आवाज सुनकर वह इतना डर गईं कि वह चिल्ला उठीं और ओह मम्मी कहकर रूम से उल्टे पैर भागीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

शहनाज गिल डर के बावजूद फिर से शेर से मिलने की हिम्मत की और टीम ने भी उन्हें समझाया कि शेर से हमें किसी तरह का डर नहीं है और वो कुछ नहीं करेगा। लेकिन शहनाज डर होने के बावजूद उस शेर से मिलने पहुंची और वाहेगुरू का नाम लिया। लेकिन एक्ट्रेस का डर तब भी नहीं निकला और वह फिर से वहां से भाग गईं। फिलहाल शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। जी हां एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगी। जो कि, अगले साल 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा शहनाज अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+