शहनाज गिल ने जमीन पर बैठकर फैंस के साथ खाया खाना, सादगी पर मर मिटे लोग
हाल ही में शहनाज गिल ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे देसी स्टाइल में जमीन पर खाना खाती दिख रही हैं।
Shehnaaz Gill dines on the floor: शहनाज गिल को उनके फैंस कितना पसंद करते हैं, इस बात को साबित करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस की हर तस्वीर, हर वीडियो का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। शायद शहनाज का चुलबुलापन और सादगी ही उन्हें औरों से अलग बनाता है और फैंस को भी उनकी यही बात पसंद है। एक्ट्रेस का कोई भी वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में हमेशा की तरह एक बार फिर शहनाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे देसी स्टाइल में खाना खाती दिख रही हैं। शहनाज की ये सादगी फैंस को खूब भा रही है। शहनाज के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अपने रिेएक्शन भी दे रहे हैं।

फैंस को बेहद पसंद हैं शहनाज
शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और एक्ट्रेस के पोस्ट्स का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी रहता है। शहनाज भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और उनके साथ अकसर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
वायरल हुआ एक्ट्रेस का वीडियो
वीडियो की शुरुआत में शहनाज गिल एक इवेंट के लिए तैयार हुईं। इसके बाद वे एक स्टार स्टडेड इवेंट में शामिल हुईं, जिसमें सारा अली खान, कपिल शर्मा, टाइगर श्रॉफ और भी कई सितारों ने परफॉर्म किया। इसके बाद एक्ट्रेस इवेंट से वापस आकर सेब खाते हुए कहती हैं कि मेरी पसंद का खाना तो मिला नहीं, सोचा सेब ही खा लूं। शहनाज का क्यूट अंदाज फैंस को खूब भा रहा और वे शहनाज की सादगी पर फिदा हो रहे हैं।

फर्श पर बैठकर खाया खाना
क्लिप में शहनाज दुबई के लिए अपना प्यार जाहिर करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस जमीन पर बैठकर अपने फैंस के साथ खाना भी खाती हैं। वीडियो में शहनाज कहती हैं कि सब तो सिंपल बनाना, प्याज टमाटर और सब्जियां।

शहनाज ने बोली ये बात
फिर वीडियो में शहनाज कहती हैं कि हम जा रहे थे काम करने, पर हमें मिले हमारे दोस्त और हम यहां आ गये खाना खाने, फ्री में। इसके बाद शहनाज हंसने लगती हैं। अंत में वो फैंस को थैंक्यू भी कहती हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं।

फैंस को भा रही सादगी
बताते चलें कि शहनाज के फैंस को उनकी ये सादगी खूब भा रही है। लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें काफी सिंपल बताया और एक ने कहा कि वो अपनी टीम को अपना परिवार मानती हैं। एक शख्स ने व्लॉग को कमाल का बताया।

शहनाज का बॉलीवुड डेब्यू
शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications