शहनाज गिल को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, बीच प्रमोशन में रोने लगीं एक्ट्रेस, देखें इमोशनल Video
मुंबई, 16 नवंबर: टीवी के फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स है, जिसको उनकी याद आज भी रह-रहकर सताती हैं। 'सिडनाज' की जोड़ी अब टूट गई हैं, लेकिन जब भी उनका जिक्र होता है तो 'नाज' रो पड़ती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रोती हुईं नजर आ रही हैं, जिसको देखने के बाद उनके फैंस भी उदास नजर आ रहे हैं।

अपने आप को रोक नहीं पाईं शहनाज
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को करीब ढाई महीने से ज्यादा का बीत चुका हैं। सिद्धार्थ की 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सिद्धार्थ के जाने के गम से शहनाज पूरी तरह से गम में हैं, यहां तक की करीब एक महीने तक वो सोशल मीडिया से भी गायब भी, हालांकि उन्होंने बाद में हिम्मत बनाईं और फिर अपनी पंजाबी फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हुई, लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शहनाज गिल अपने आप को रोक नहीं सकीं और रोने लग गईं।

इमोशनल हुईं शहनाज, फैंस हुए उदास
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो शहनाज गिल का अपनी पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' के प्रमोशन के दौरान का है, जिसमें वो कथित प्रेमी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए बुरी तरह से टूटीं हुईं है। इस दौरान उनके सह-कलाकार दिलजीत दोसांझ ने उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

बात करते-करते रोने लगीं शहनाज
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज बात करते-करते रोने लगती हैं। उनके आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं, इस अंदाजा हो जाता है कि शहनाज सिड को कितना मिस कर रही हैं। जैसे ही शहनाज रोतीं है उनके पास बैठे दिलजीत उनको चुप करने की कोशिश करती हैं, लेकिन शहनाज रोते-रोते अपने चेहरे को हाथों से ढक लेती हैं।

टूट गई 'सिडनाज' की जोड़ी
सोशल मीडिया सामने आए इस वीडियो ने फिर से फैंस का सिडनाज की याद दिला दी। आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए एक गाना भी डेडिकेट किया था, जो काफी पसंद किया गया था। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला दोनों बिग बॉस 13 में करीब आए थे, शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार भी किया था, हालंकि वो हमेशा अच्छे दोस्त बताते थे। वहीं इस जोड़ी को उनके फैंस 'सिडनाज' कर बुलात थे।












Click it and Unblock the Notifications